Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: युवक की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या: मर्डर की सजा काट रहा था, देखिए लाइव VIDEO

Madhya Pradesh Gwalior youth shot dead: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, फिर भाग गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे सिटी थाना क्षेत्र में हुई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारा गया युवक भी हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह 28 अक्टूबर को पैरोल पर छूटकर जेल से घर आया था। पुलिस ने बताया कि गोपाल बाग सिटी निवासी जसवंत सिंह गिल उर्फ ​​सोनी सरदार (45) खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। वह कुछ लोगों से बात करने के लिए रुके। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां आए। एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और जसवंत को आवाज लगाई। जसवंत के मुड़ते ही उसे गोली मार दी गई। फिर दोनों बाइक पर बैठकर भाग गए। परिजन जसवंत को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी के चचेरे भाई की हुई थी हत्या जसवंत सिंह गिल मूल रूप से कैथी गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2016 में ग्वालियर जिले के महाराजपुर में एक घर में घुसकर उसने अपनी पत्नी के रिश्तेदार (मामा के बेटे) की हत्या कर दी थी। वर्ष 2018 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह समय-समय पर पैरोल पर घर आता रहता था। जसवंत की पत्नी के मामा का परिवार कनाडा में शिफ्ट हो गया है। वे कुछ दिन पहले ही ग्वालियर आए थे। सिगरेट के 5 रुपए के विवाद में हत्या: दुकानदार और उसके साथियों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला, कुएं में फेंका शव कॉलोनी का चौकीदार छुट्टी पर था गोपाल बाग सिटी के निवासियों ने बताया कि कॉलोनी के गेट पर चौकीदार तैनात है, लेकिन वह पिछले 2 दिनों से छुट्टी पर है। जिसके कारण कॉलोनी का गेट खुला था। यही कारण रहा कि हमलावर आए और आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चेहरा नहीं छिपाया, पिस्टल फंसने के बाद भी दबा दिया ट्रिगर वारदात के दौरान हमलावर पूरी तरह बेखौफ नजर आए। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि हत्यारों ने अपना चेहरा छिपाने का कोई प्रयास नहीं किया। वे कॉलोनी में घुसे और एक स्थान पर खड़े हो गए। जब ​​जसवंत टहलने के लिए निकला तो तीन लोगों की मौजूदगी में उसे लगातार गोलियां मारी गईं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन गोलियां चलाने के बाद हत्यारे की पिस्तौल फंस गई। वह फिर भी ट्रिगर दबाता रहा। पुष्पराजगढ़ में गर्लफ्रेंड के सामने बाबा का कत्ल: अपनी प्रेमिका के साथ आश्रम पहुंचा था हत्यारा, एंट्री से मना करने पर गुप्तांग पर मारा, पढ़िए कातिल की क्राइम कुंडली सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर प्रसारित किए गए घटना की जानकारी मिलने पर ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव डबरा पहुंचे। एडिशनल एसपी ग्रामीण निरंजन शर्मा, एसडीओपी विवेक शर्मा, थाना प्रभारी यशवंत गोयल भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से फोटो लेकर हत्यारों के पोस्टर बनाए गए हैं, जिन्हें आसपास के थानों में प्रसारित किया गया है। जसवंत द्वारा की गई हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन