: सिगरेट के 5 रुपए के विवाद में हत्या: दुकानदार और उसके साथियों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला, कुएं में फेंका शव
सिगरेट 5 रुपए ज्यादा बेचने पर दुकानदार से विवाद
लोकेश अपने एक दोस्त के साथ परवलिया रोड स्थित एक किराना दुकान पर पहुंचा। दुकानदार यश चौहान ने 10 रुपए की सिगरेट के 15 रुपए वसूले। ज्यादा पैसे वसूलने पर आपत्ति जताते हुए लोकेश ने दुकानदार को चाकू दिखा दिया। इसके बाद सभी दोस्त ढाबे पर खाना खाने आए और चले गए।
जब लोकेश और सभी दोस्त खाना खाकर ढाबे से बाहर निकले तो किराना दुकानदार यश अपने दोस्तों के साथ वहीं खड़ा था। यश उसका इंतजार कर रहा था। चाकू दिखाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद यश चौहान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लोकेश की पिटाई शुरू कर दी।
लोकेश को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई
एसपी अमित कुमार के मुताबिक मारपीट के बाद लोकेश समेत सभी दोस्त जान बचाकर भाग गए। इस दौरान लोकेश आरोपियों के हाथ लग गया, बाकी सभी दोस्त भाग गए। लोकेश को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को गांव के ही सरफराज के कुएं में फेंक दिया।
घटना में दुकानदार यश समेत 6 आरोपी
घटना में यश (20) पिता राजकुमार चौहान (बांछड़ा), पीयूष (22) मां सुमन चौहान, रिंकू (19) पिता बंशीलाल चौहान, अभिषेक (25) मां ममता चौहान, कृष उर्फ विराट (21) पिता रघुवन चौहान, रितिक (24) पिता राजकुमार चौहान निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया शामिल हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन