Logo
Breaking News Exclusive
3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी

: कांग्रेस नेता की भतीजी की अर्धनग्न मिली लाश: किराए के मकान में संदिग्ध मौत, बीमा कंपनी में थी मैनेजर

Madhya Pradesh Bhopal Half naked body of Congress leader's niece Neha: मध्यप्रदेश के भोपाल के अवधपुरी इलाके में रहने वाली एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मैनेजर का अर्धनग्न शव कमरे में मिला। महिला सात महीने से इस किराए के कमरे में रह रही थी। 22 अक्टूबर की रात वह कमरे में गई थी। 23 अक्टूबर की रात तक वह बाहर नहीं आई। इसके बाद उसका शव कमरे से बरामद हुआ। वह राजगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय की भतीजी थी। उसकी मौसी भी कांग्रेस नेता हैं। पुलिस ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बेटी नेहा ने फोन नहीं उठाया तो मां संध्या विजयवर्गीय ने मकान मालिक को फोन कर मामले की जानकारी दी। जब मकान मालिक पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद राजगढ़ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंगलवार रात को उसने अपने परिजनों से आखिरी बार बात की थी टीआई रोशनलाल भारती के अनुसार नेहा विजयवर्गीय (36) मूल रूप से राजगढ़ की रहने वाली थी। वह अवधपुरी में निर्मल पैलेस के एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी और होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। नेहा ने मंगलवार रात को अपने परिजनों से आखिरी बार बात की थी। उसने बताया कि वह घर पहुंच गई है। बुधवार को उसकी मां दिनभर फोन करती रही, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। नेहा के पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। 3 महीने में खत्म हुआ PUBG का प्यार: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शादी के लिए दिल्ली से आई थी लड़की मां ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी इसके बाद मां ने नेहा के मकान मालिक को फोन किया। शाम को जब मकान मालिक कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने बांस लगाकर दरवाजे की कुंडी खोली तो अंदर पलंग के पास फर्श पर नेहा का शव पड़ा था। छत्तीसगढ़ में जवान ने की खुदकुशी: AK-47 से खुद को मारी गोली, मरने से पहले फोन पर की थी बात 11 साल से पति से अलग रह रही थी नेहा नेहा राजनीतिक परिवार से थी, लेकिन आत्मनिर्भर थी और राजनीति से अलग अपनी पहचान बनाना चाहती थी। नेहा की मौसी नम्रता विजयवर्गीय कांग्रेस नेता हैं। उनके चाचा सुनील विजयवर्गीय राजगढ़ से नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। नेहा की मां संध्या भी कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। वर्तमान में वे महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष हैं। नेहा शादीशुदा थी, लेकिन पति से अलग रह रही थी। दोनों का तलाक हो चुका है। वह 11 साल से पति से अलग रह रही थी। नेहा की शादी उज्जैन में हुई थी। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जब पुलिस ने शव बरामद किया तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। साथ ही कमरे में उल्टी भी मिली। इससे आशंका है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। हालांकि कमरे में जहर की बोतल या किसी तरह की गोली का कोई पैकेट नहीं मिला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। नेहा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां अपनी बेटियों के घर आती-जाती रहती है। मां हर दो महीने में 15 दिन नेहा के पास रहती थी। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज नहीं हो सके टीआई भारती का कहना है कि जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। परिजनों ने नेहा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों का तर्क है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती। किसी ने उसे जहर दिया होगा। हालांकि कमरे का गेट अंदर से बंद होने से ऐसा नहीं लगता कि किसी ने उसे जहर दिया हो। परिजनों के विस्तृत बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। मां ने हत्या का शक जताया, मकान मालिक पर लगाया आरोप नेहा की मां संध्या का कहना है, 'बेटी की हत्या का शक है। सारा शक मकान मालिक पर है। घटना से पहले सुबह 4 बजे बेटी से बात हुई थी। उसने अच्छे से बात की थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। मकान मालिक को फोन करके पूछा तो उसने कहा कि हम बैरागढ़ में हैं, बेटी को बोलकर दिखा देंगे। बेटी ने बताया कि नेहा दीदी इसी हालत में पड़ी हैं।' नेहा की मां ने बताया, 'मकान मालिक के बेटे ने हमसे कहा था कि हमारे कमरे (नेहा के कमरे) की खिड़की आसानी से खुल जाती है। पुलिसवालों के सामने परिवार वालों ने डंडे से दरवाजा खोलकर प्रदर्शन भी किया।' Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन