: 3 महीने में खत्म हुआ PUBG का प्यार: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शादी के लिए दिल्ली से आई थी लड़की
युवती दिल्ली से शिवपुरी पहुंच गई
दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि अंजलि विनोद की तलाश में शिवपुरी पहुंच गई। फिर दोनों ने अपने माता-पिता के सामने प्यार और शादी की बात की। परिवार के लोग भी शादी के लिए राजी हो गए। करीब तीन महीने पहले दोनों की शादी हुई थी।
PUBG की लत ने ली छात्र की जान: पिता ने खेलने से मना किया, तो बेटे ने पी लिया कीटनाशक
ऐसे में दोनों के बीच अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी या फिर कोई और मामला है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार थाना खनियाधाना क्षेत्र के चमरौआ स्थित अपने आवास में दंपत्ति ने आत्महत्या की है।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर थे। शुक्रवार सुबह जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने उन्हें जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से झांका। परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए, जहां उन्होंने देखा कि अंजली का शव फंदे से लटक रहा था और विनोद का शव जमीन पर पड़ा था।
PUBG खेलते-खेलते हुआ प्यार: बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए 1250 किमी दूर से आ गई नाबालिग छात्रा, जानिए फिर क्या हुआ ?
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने टीआई के साथ पंचनामा बनवाया और गेट तोड़कर शव बरामद किया। खनियाधाना टीआई सुरेश शर्मा का कहना है कि मरने से पहले दीवार पर कुछ लिखा है, लेकिन क्या लिखा है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके अलावा कमरे में कॉपी और पेन मिला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शादी के लिए लिया था कर्ज
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि विनोद ने शादी के लिए बाजार से ढाई लाख रुपए कर्ज लिया था। ग्रामीणों को आशंका है कि शायद कर्ज के तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली और पति को मृत देखकर पत्नी ने भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
हत्यारिन पत्नी को सजा-ए-मौत, बॉयफ्रेंड को भी फांसी : मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन