Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

अनूपपुर में तंत्र-मंत्र से लकवे के इलाज के बहाने ठगी : आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रामनगर थाना पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने किया।

पुलिस के अनुसार मामला ग्राम बरतराई का है। फरियादी लक्ष्मण सिंह पोरते के पिता को लकवा मार गया था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सत्या नाई ने परिवार की मुलाकात कथित तांत्रिक सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी से कराई।

तांत्रिक और उसकी पत्नी लीला गिरी ने परिवार को घर में टोना-टोटका होने का डर दिखाया। 25 दिसंबर को तंत्र-मंत्र का कथित अनुष्ठान कर इलाज के नाम पर 1.51 लाख रुपये ऐंठ लिए।

धमकी देकर फिर की वसूली

8 जनवरी को आरोपी दोबारा घर पहुंचे और परिवार को धमकाया कि यदि सोना-चांदी और नकदी नहीं दी गई तो तांत्रिक क्रिया से जान से मार देंगे और लकवा बढ़ जाएगा।

डरे हुए परिवार ने मंगलसूत्र, पायल, करधन, चाबी छल्ला और 2.50 लाख रुपए कैश आरोपियों को सौंप दिए। जल्दबाजी में बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी उनके पास चले गए।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बरामद हुआ:

15 सोने के लॉकेट (लगभग ₹5 लाख)

1 किलो चांदी (लगभग ₹2.50 लाख)

₹3.61 लाख कैश

वारदात में प्रयुक्त बाइक

तंत्र-मंत्र की किताबें और एक मृत जानवर की खोपड़ी

कुल जब्त सामान की कीमत करीब ₹12 लाख आंकी गई है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने सत्या नाई (भालूमाड़ा), सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी, लीला गिरी (सरगुजा, छत्तीसगढ़ निवासी) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की अपील

रामनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अंधविश्वास, झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन