Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल में अंधविश्वास का खूनी खेल : घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अंधविश्वास के फेर में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। सोहागपुर/अमलाई क्षेत्र के चंदौरा गांव में झाड़-फूंक और इलाज करने आए एक तांत्रिक (बाबा) की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोपी को शक था कि तांत्रिक और उसका अपना ही सगा भाई मिलकर तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं और इसी जादू-टोने के कारण उसके बच्चों की मौत हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

बीमार भतीजी के इलाज के लिए सीधी से बुलाया था बाबा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंदौरा निवासी बुद्धसेन ने अपनी बेटी की तबीयत लगातार खराब रहने पर सीधी जिले के रहने वाले बाबा राज बहोर को अपने घर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से इलाज के लिए बुलाया था।

बुधवार की रात बाबा राज बहोर बुद्धसेन के घर में लड़की का इलाज और झाड़-फूंक कर रहे थे। इसी दौरान बुद्धसेन का भाई भीमसेन हाथ में धारदार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा।

भीमसेन ने बिना कुछ सोचे-समझे बाबा के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि बाबा राज बहोर ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

'जादू-टोने से मेरे बच्चों को मारा'— अंधविश्वास में ली जान

प्रारंभिक पुलिस जांच में जो वजह सामने आई है, वह समाज में फैले गहरे अंधविश्वास को दर्शाती है। आरोपी भीमसेन को लंबे समय से अपने भाई बुद्धसेन और तांत्रिक बाबा राज बहोर पर सनक की हद तक शक था। उसका मानना था कि दोनों मिलकर उसके पूरे परिवार पर काला जादू कर रहे हैं।

भीमसेन का दावा था कि पूर्व में उसके बच्चों की हुई अकाल मौत और घर में लगातार फैल रही बीमारियों के पीछे इसी तांत्रिक और उसके भाई का हाथ है। इसी नफरत में उसने कुल्हाड़ी से तांत्रिक को काट डाला।

SP संजय कुमार अग्रवाल ने लिया जायजा, 1 महीने में दूसरी वारदात

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर में लहूलुहान शव देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शहडोल एसपी संजय कुमार अग्रवाल पुलिस टीम के साथ चंदौरा गांव पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी भीमसेन वारदात के बाद से फरार है, उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंधविश्वास का गढ़ बनता शहडोल?

गौरतलब है कि शहडोल जिले में अंधविश्वास के कारण हत्या का यह पहला मामला नहीं है। महज एक महीने पहले ही जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में भी जादू-टोने और डायन होने के शक में एक बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े नृशंस हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन