Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

हेल्थ ऑफिसर ने महिला को बेहोश होने तक पीटा : बाल खींचकर खेत में पटका, पीड़िता बोली- पुलिस ने गला मरोड़ा, देखिए VIDEO

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को बैडियावं में पोस्टेड CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ने आदिवासी महिला को बाल खींच-खींचकर पीटा। खेत में घसीटा भी है। मारपीट से महिला बेहोश हो गई। पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। मामला पंधाना थाना क्षेत्र टाकली कला गांव का है।

जानकारी के मुताबिक ठाकुर रुस्तम, पिंकी बाई और कुंवरसिंह खेत में काम कर रहे थे। महिलाएं भी खेत में फसल की देखरेख कर रही थीं, तभी CHO मनीषा वासुले कुछ लोगों को साथ लेकर पहुंची। दोनों पक्ष जमीन को लेकर अपना-अपना दावा करने लगे।

एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट की

मनीषा वासुले ने कहा कि यह हमारी जमीन है। मैंने इसे खरीदा है। पिंकी बाई ने भी कहा कि यह हमारी जमीन है। हमने इसमें खेती की है। हम खेत नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए 8 लाख रुपए दिए हैं। इससे पिंकी और मनीषा के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिंकी को गिराने के बाद विवाद और अधिक उग्र हो गया। मनीषा के साथ आए लोगों ने खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। दवाई का छिड़काव करने की कोशिश की। महिलाओं ने विरोध किया तो मारपीट की। विवाद की जड़ जमीन का स्वामित्व है।

पीड़िता बोली- महिला पुलिसकर्मी ने गला मरोड़ने की कोशिश की

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: पिंकी बाई ने बताया कि मारपीट के बाद मनीषा ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। पुलिस हमें थाने ले गई। थाने में महिला पुलिसकर्मी मनीषा गोयल ने भी मारपीट की। मनीषा गोयल ने गार्ड रूम में ले जाकर गला मरोड़ने की कोशिश की।

ठाकुर रुस्तम के परिवार का कहना है कि 2001 में ग्राम धनोरा निवासी पुटिया पिता नजरिया से 5 एकड़ जमीन 61 हजार रुपए में खरीदी थी, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। 2019 में पुटिया ने जमीन की नई कीमत 8 लाख रुपए मांगी, जो परिवार ने दे दी।

CHO बैंक मैनेजर बनकर आई, ढाई लाख रुपए ले लिए

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: ठाकुर रुस्तम ने बताया कि जमीन पर 2 लाख 65 हजार रुपए का लोन था। इसी दौरान मनीषा वासुले खुद को बैंक मैनेजर बताकर उनके घर आई और लोन चुकाने के नाम पर 2.5 लाख रुपए ले लिए। बाद में पता चला कि वही जमीन मनीषा वासुले ने अपने नाम करवा ली।

परिवार का आरोप है कि पंधाना के वकील संजय मंडलोई ने बिक्री का एग्रीमेंट करवाया। उन्होंने रजिस्ट्री के नाम पर 1 लाख 40 हजार रुपए लिए। बाद में खंडवा की वकील छाया शर्मा ने भी 40 हजार रुपए लिए, लेकिन जमीन उनके नाम पर ट्रांसफर नहीं हुई। वकीलों ने मिलकर पुटिया के पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए केस में हेरफेर किया।

एसपी और कलेक्टर से शिकायत, समाधान नहीं

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: ठाकुर रुस्तम ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी एसपी कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने के कारण परिवार टेंशन में है।

CHO ने कहा- कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: CHO मनीषा वासुले ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले जमीन खरीदी थी। कोर्ट ने जमीन के मालिकाना हक के मामले में उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। वह पहले भी जमीन पर कब्जा लेने गई थीं, लेकिन दूसरी पार्टी ने जमीन छोड़ने से मना कर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने उनके चाचा के साथ जमीन का सौदा किया था, लेकिन उन्हें पैसे नहीं दिए थे। यह बात कोर्ट में साबित हो चुकी है। मैंने बैंक मैनेजर बनकर कभी कोई पैसे नहीं लिए। वे न सिर्फ उनके खिलाफ, बल्कि पुलिस और वकीलों के खिलाफ भी झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: दूसरी तरफ, अधिवक्ता छाया शर्मा का कहना है कि संबंधित पक्ष उनके पास पहले कभी नहीं आया। न ही उनकी ओर से कोई रुपए लिए गए। उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। वे संबंधित पक्ष को नोटिस देंगी।

दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस-शिकायतें दर्ज की गई

Khandwa Land Dispute: CHO Accused Of Crop Destruction; Woman Assaulted | Video: बरगांव पुलिस चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद लोग थाने आए। दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया। उन्होंने थाने के परिसर में हंगामा किया, जिस वजह से पुलिस को दखल देना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन