Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

गरियाबंद में हॉस्टल में छात्र की मौत पर बवाल : नेशनल हाइवे पर चक्काजाम, पिता बोले- अगर समय पर इलाज होता तो बेटा आज जिंदा होता

MP CG Times / Thu, Feb 19, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम, बड़े गोबरा के छात्र राघव मंडावी की मौत से आक्रोशित आदिवासी समाज ने नेशनल हाइवे 130-C पर चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाज के लोग आश्रम अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक छात्र के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भाठीगढ़ में संचालित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में रहकर ग्राम गजकन्हार, विकासखण्ड नगरी निवासी छात्र राघव कुमार पढ़ाई कर रहा था।

20 जनवरी को छात्र ने आश्रम के साथियों और कर्मचारियों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी और माता-पिता से बात कराने की गुहार लगाई, लेकिन आश्रम कर्मचारियों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया।

बताया जा रहा है कि छात्र की तबीयत लगातार खराब बनी रही। इसके बावजूद समय पर समुचित इलाज नहीं कराया गया।

इलाज के दौरान मौत

पिता ने तत्काल छुट्टी के लिए आवेदन देकर 26 जनवरी की दोपहर अपने बीमार बेटे को घर ले गए। घर पर इलाज कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे धमतरी स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां शुक्रवार सुबह 4 बजे छात्र राघव मंडावी की मौत हो गई।

इकलौते बेटे को खोने से हताश पिता ने रो-रोकर कहा कि यदि समय पर इलाज कराया जाता तो आज उनका बेटा जीवित होता।

जनपद सदस्य ने की कार्रवाई की मांग

जनपद सदस्य सुकचंद धुव्र ने आरोप लगाया कि आश्रम अधीक्षक की लापरवाही के चलते राघव की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि राघव की तबीयत बिगड़ने पर वे स्वयं परिवार के साथ इलाज कराने धमतरी गए थे, लेकिन छात्र को बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन