Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

पति-पत्नी को मारकर हत्यारे ने श्मशान घाट में गाड़ा : गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ?

MP CG Times / Thu, Jun 11, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुरानी रंजिश में पति-पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। बेरहमी से हत्या कर शवों को बोरे में भरकर गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। वारदात का खुलासा हत्या के करीब एक सप्ताह बाद हुआ। मामला शोभा थाना क्षेत्र के राजापड़ाव इलाके के गरीबा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गरीबा ग्राम निवासी राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार किया है।

6 जून को डंडों से पीट-पीटकर की गई थी हत्या

शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा के अनुसार, यह हत्या 6 जून को की गई थी। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने राजाराम नेताम और उनकी पत्नी पर डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए दोनों शवों को बोरे में भरकर चुपचाप गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे।

अंतिम संस्कार के दौरान खुला रहस्य

मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव में एक अन्य व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्हें दो अलग-अलग स्थानों पर हाल ही में खोदी गई मिट्टी दिखाई दी। इससे ग्रामीणों को संदेह हुआ क्योंकि गांव में किसी अन्य मौत की जानकारी नहीं थी।

इसी दौरान ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से लापता राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम की याद आई। संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने शोभा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने खोदकर निकाले शव, हत्या की पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी पवन वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।श्मशान घाट में दफनाए गए शवों को खुदवाकर बाहर निकाला। जांच में पुष्टि हुई कि बरामद शव राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के ही हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए शव

दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें शोभा थाना लाया गया है। इसके बाद शवों के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

पूरे इलाके में सनसनी, ग्रामीणों में आक्रोश

एक सप्ताह बाद इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन