Logo
Breaking News Exclusive
10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था दूसरी चिता पर भाई-बहन, काली पड़ गई होली; जानिए 6 बच्चों की डूबकर मौत की कहानी ? Samrat Chaudhary रेस में आगे, Vijay Chaudhary भी दावेदार; बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम लीक ! 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था दूसरी चिता पर भाई-बहन, काली पड़ गई होली; जानिए 6 बच्चों की डूबकर मौत की कहानी ? Samrat Chaudhary रेस में आगे, Vijay Chaudhary भी दावेदार; बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम लीक !

: 'थूक' पर फिर बरसी सियासी बारिश: MLA अजय चंद्राकर को 'थूकदान' देने गए थे कांग्रेसी, गमछा को लेकर भाजपा-कांग्रेस मे लात घूसों की बरसात

MP CG Times / Fri, Sep 10, 2021

रोहित बर्मन, धमतरीः बस्तर में चिंतन शिविर के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के थूक वाले बयान के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत और गरमा गई है. भाजपा प्रदेश प्रभारी के इस बयान के बाद प्रदेश भर में कांग्रेसी नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को थूकदान देकर विरोध कर रहे हैं. साथ ही भाजपा प्रभारी से माफी की मांग कर रहे हैं. इसी बीच धमतरी के कुरूद में भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर को उनके कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं के द्वारा थूकदान भेंट करने के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो गई. धमतरी के कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचे. जहां पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी सरकार और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. उस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर कार्यालय में मौजूद थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यालय के अंदर बुला लिया. इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक अजय चंद्राकर को माला पहनाने लगे. वहीं विधायक अजय चंद्राकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपना पहना हुआ गमछा पहन आने लगे. इतने में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अजय चंद्राकर को कांग्रेसी गमछा पहनाने की कोशिश की जिसका विधायक ने विरोध किया. इतना ही नहीं इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ऊपर टूट पड़े और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया. इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस तरह के विरोध पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे निंदनीय बताया. अजय चंद्राकर ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसमें सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इस तरह का विरोध कि वह निंदा करते हैं. वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांधीवादी तरीके से विरोध किया जा रहा था, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें धक्का मार दिया जो कि निंदनीय है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन