Logo
Breaking News Exclusive
टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा  टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा 

चंगाई सभा में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी : पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उदयबंद में चंगाई सभा के आयोजन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभा के पास्टर और मकान मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरोप है कि सभा में इलाज के नाम पर लोगों को इकट्ठा कर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं और चमत्कारी पानी के जरिए बीमारियां ठीक करने का दावा कर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था.

इलाज के नाम पर बुलाई गई थी सभा, किताबें बांटने का आरोप

पुलिस और दर्ज एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके में रहने वाले बद्रीनाथ बरेठ के घर पर इस चंगाई सभा का आयोजन किया गया था. सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.

इस आयोजन की भनक हिंदू जागरण मंच के सतीश सोनी को लगी, जिसके बाद वे अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे. शिकायतकर्ता सतीश सोनी का आरोप है कि आसपास के भोले-भाले लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज का झांसा देकर यहां बुलाया गया था. मौके पर लोगों को 'चमत्कारी पानी' पिलाकर बीमारियां ठीक होने का दावा किया जा रहा था और साथ ही ईसा मसीह व बाइबल से जुड़ी किताबें बांटकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था.

"शिव, विष्णु, ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते..." देवी-देवताओं पर की टिप्पणी

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि चंगाई सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कही गईं. पास्टर ने उपस्थित भीड़ से कहा कि "तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं".

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है. माहौल बिगड़ता देख हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

BNS की धाराओं में मामला दर्ज, पास्टर और मकान मालिक भेजे गए जेल

हिंदू जागरण मंच की लिखित रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से जुड़े धार्मिक साहित्य को जब्त कर लिया है.

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ (40) और चंगाई सभा करा रहे पास्टर रथराम महिलांगे (38) को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन