Logo
Breaking News Exclusive
मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ?

: शिक्षकों की पदोन्नति, अफसरों से मिला शालेय शिक्षक संघ: कहा- कर्मचारी हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं, विभाग की नीयत पर प्रश्नचिन्ह

MP CG Times / Thu, Jul 11, 2024

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े विभाग स्कूल शिक्षा विभाग की बेतरतीब कार्यशैली, लालफीताशाही और कर्मचारी हितों के प्रति उदासीनता से विभाग के लाखों कर्मचारी न केवल आहत हैं, बल्कि उनमें भारी आक्रोश भी व्याप्त है। स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति के लगभग 40 हजार संस्था प्रमुख और शिक्षकीय पद रिक्त हैं। व्याख्याता और प्राचार्य के रिक्त पदों पर 07 वर्षों से पदोन्नति नहीं दी गई है, जबकि फीडिंग कैडर के लाखों कर्मचारी बेसब्री न केवल पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं बल्कि पदोन्नति से वंचित रहते हुए सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। विभाग में आलम यह है कि स्थानांतरण, युक्तियुक्तकरण,नई नई योजनाएं बनाने आदि में तो भारी रुचि ली जाती है, भले ही उसमें भर्राशाही व्याप्त होकर भारी अव्यवस्था फैल जाए, लेकिन कर्मचारी हितैषी पदोन्नति जैसे कार्यों में विभाग की नीयत पर प्रश्नचिन्ह है। छत्तीसगढ़ में प्राचार्य-व्याख्याता पदोन्नति में अनियमितता: बिफरे शालेय शिक्षक संघ ने अधिकारियों से पूछा- पदोन्नति देने की मंशा है या नहीं ? शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि वर्तमान में प्राचार्य व व्याख्याता पदों पर पदोन्नति के लिए विगत 06 वर्षों से जारी हो रही त्रुटिपूर्ण सूची से ही प्रस्ताव मंगाई गई है, जबकि संगठन ने उक्त सूचियों की सैकड़ों त्रुटियों का प्रमाण सचिव व संचालक महोदय सहित जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपकर सत्यापन करने व त्रुटि रहित सूची जारी करने की मांग की थी। स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग 01 लाख 80 हजार एल बी संवर्ग के शिक्षकों को उनकी संख्या के अनुपात में पदोन्नति का पद नहीं दिया जा रहा है जो कि एल बी संवर्ग के हितों के प्रति कुठाराघात है। MP में 7500 पुलिस और 11 हजार शिक्षकों की भर्ती: अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस मोहन सरकार देगी, 3 नए मेडिकल कॉलेज, जानिए और क्या कुछ ? आज शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय दिव्या उमेश मिश्रा से मिलकर समस्त आपत्तियों को उनके सामने रखते हुए कड़ा ऐतराज जताया तथा अविलंब विसंगतियों के निराकरण की मांग की। प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने शिक्षक ई एल बी से व्याख्याता पद पर पदोन्नति हेतु प्रस्ताव नहीं मंगाए जाने का मुद्दा उठाया,जिसे स्वीकार करते हुए शीघ्र ही प्रस्ताव मंगाने की बात संबंधित अधिकारियों ने कही है। छत्तीसगढ़ में 610 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं: 5500 विद्यालयों में सिर्फ एक शिक्षक, कैसे गढ़ेगा नौनिहालों का भविष्य ? संगठन के सरगुजा जिला अध्यक्ष सर्वजीत पाठक ने एल बी संवर्ग को पदोन्नति के अत्यंत कम पद दिए जाने का विरोध करते हुए एल बी संवर्ग को उनकी संख्या के अनुपात में वर्तमान की कुल रिक्तियों के आधार पर पद देने की मांग की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि संचालक व संबंधित अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि समस्त त्रुटियों को सुधारकर ही पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी सुनील सिंह,विष्णु शर्मा,डॉ सांत्वना ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,विवेक शर्मा,गजराज सिंह,राजेश शर्मा,शैलेन्द्र सिंह,प्रह्लाद जैन,सन्तोष मिश्रा,सन्तोष शुक्ला,शिवेंद्र चंद्रवंशी,दीपक वेंताल,यादवेंद्र दुबे,सर्वजीत पाठक,मंटू खैरवार,पवन दुबे,भोजराम पटेल,विनय सिंह,आशुतोष सिंह,भानु डहरिया,रवि मिश्रा,जितेंद्र गजेंद्र,अजय वर्मा,कृष्णराज पांडेय,घनश्याम पटेल,कैलाश रामटेके,बुध्दहेश्वर शर्मा,प्रदीप पांडेय,देवव्रत शर्मा,अब्दुल आसिफ खान,अमित सिन्हा, विक्रम राजपूत,द्वारिका भारद्वाज,खेमन साहू,सुशील शर्मा, विजय बेलचंदन, अशोक देशमुख,तिलक सेन आदि पदाधिकारियो ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन