Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: CG 11 Seats Lok Sabha Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर, जानिए 11 सीटों पर किसे कहां से बढ़त ?

MP CG Times

MP CG Times / Tue, Jun 4, 2024

CG 11 Seats Lok Sabha Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा की लहर, जानिए 11 सीटों पर किसे कहां से बढ़त ?

CG 11 Seats Result 2024. लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. जिसमें एनडीए गठबंधन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. साथ ही इंडिया भी टक्कर में हैं. पार्टीगत परिणामों की बात करें तो भाजपा को इस बार नुकसान होता दिख रहा है. वहीं कांग्रेस ने 2019 के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी सीट में दोगुना इजाफा किया है. दोपहर 2.30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 240 सीट पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 98 सीटों में लीड पर है. इधर अन्य भी 63 सीटों पर आगे चल रही है. छत्तीसगढ़ (CG 11 Seats Result 2024) की बात करें तो यहां 11 सीटों में से भाजपा पिछली बार की तरह मजबूत स्थिति में है. वहीं रुझानों के मुताबिक कांग्रेस के हाथ से एक और सीट खिसकती हुई दिख रही है.

राजनांदगांव लोकसभा (Rajnandgaon Lok Sabha) ये प्रदेश की सबसे चर्चित सीट है. 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल यहां करीब 23 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं. उनके सामने भाजपा के सीटिंग सांसद संतोष पांडेय हैं. जो पूर्व सीएम को पछाड़ते हुए दिख रहे हैं. रायपुर लोकसभा (Raipur Lok Sabha) भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने छठवें राउंड तक 1 लाख 50 हजार लीड ले ली है. विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन रिकॉर्ड बना रहे हैं. महासमुंद लोकसभा (Mahasamund Lok Sabha) यहां पर भी भाजपा लीड कर रही है. भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी 31087 वोटों से आगे चल रहीं हैं. इस सीट में भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रधवज साहू से है. रायगढ़ लोकसभा (Raigarh Lok Sabha) यहां भाजपा से राधेश्याम राठिया आगे चल रहै हैं. इनका मुकाबला कांग्रेस से डाॅ. मेनका सिंह से है. 6 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी राठिया एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं. जांजगीर-चांपा लोकसभा (Janjgir Champa Lok Sabha) 6 राउंड की गिनती के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 40 हजार वोट से आगे चल रही हैं. कोरबा लोकसभा (Korba Lok Sabha) 11 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9584 वोटों से आगे चल रहीं. ज्योत्सना महंत को 362652 और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 278436 वोट मिले हैं. ये सीट कांग्रेस की एकमात्र सीट है जिसमें वे जीत दर्ज करती हुई दिख रही है. सरगुजा लोकसभा (Surguja Lok Sabha) 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को 378229 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 316903 वोट मिले हैं. यानी भाजपा प्रत्याशी 61326 वोट से आगे चल रहे हैं. बस्तर लोकसभा (Bastar Lok Sabha) सीट पर भाजपा के महेश कश्यप 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का सीधा मुकाबला पूर्व मंत्री कवासी लखमा से है. बिलासपुर लोकसभा (Bilaspur Lok Sabha) यहां भाजपा के तोखन साहू करीब 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से है. दुर्ग लोकसभा (Durg Lok Sabha) यहां भी भाजपा के विजय बघेल 2,02,914 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं राजेंद्र साहू को कुल 2,17,511 वोट मिले हैं.  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन