Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

प्रधान आरक्षक पति की हत्या कर शव नदी किनारे गाड़ा : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची साजिश, चुपके से की शादी, रास्ते से हटाने किया मर्डर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक पति की हत्या करवा दी। आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और दोनों ने पहले ही छिपकर शादी भी कर ली थी।

पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

नदी किनारे मिला सड़ा-गला शव

29 जनवरी 2026 को ग्रामीणों ने ग्राम सतिसेमर के पास सेंदुर नदी किनारे एक शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पाया कि शव काफी सड़ चुका था। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

मृतक की पहचान प्रधान आरक्षक के रूप में

जांच के बाद शव की पहचान 51 वर्षीय विश्वनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई।

निवासी: ग्राम सालियापारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़

पद: प्रधान आरक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल

पदस्थापना: दंतेवाड़ा

पत्नी की फेसबुक से हुई थी प्रेमी से पहचान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि विश्वनाथ ने करीब 10–12 साल पहले क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31) से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

साल 2023 में क्लॉस्टिका की फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो (31) से पहचान हुई। विवेक पहले से शादीशुदा था, फिर भी दोनों के बीच संबंध बने। बाद में दोनों ने तातापानी मंदिर में छिपकर शादी भी कर ली।

जब विश्वनाथ को इस रिश्ते का पता चला तो घर में अक्सर विवाद होने लगे। क्लॉस्टिका अपने प्रेमी विवेक के साथ रहना चाहती थी, इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

ऐसे रचा गया मर्डर प्लान

विवेक ने प्लानिंग के तहत विश्वनाथ को बलरामपुर बुलाया

12 जनवरी 2026 को विश्वनाथ छुट्टी लेकर घर पहुंचा

14 जनवरी को विवेक ने उसे सेंदुर नदी किनारे मिलने बुलाया

वहां पहुंचते ही विवेक ने लोहे की खुरपी से सिर पर हमला कर दिया

मौके पर ही मौत होने के बाद शव को नदी पार रेत में गाड़ दिया

पहचान छिपाने के लिए मोबाइल, बैंक पासबुक और दस्तावेज भी गायब कर दिए

वारदात के बाद आरोपी सामान्य जिंदगी जीता रहा ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया।

दोनों आरोपियों विवेक टोप्पो और क्लॉस्टिका केरकेट्टा को गिरफ्तार कर 3 फरवरी 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि यह मामला सुनियोजित हत्या का है। तेज जांच और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन