Logo
Breaking News Exclusive
कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था दूसरी चिता पर भाई-बहन, काली पड़ गई होली; जानिए 6 बच्चों की डूबकर मौत की कहानी ? Samrat Chaudhary रेस में आगे, Vijay Chaudhary भी दावेदार; बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम लीक ! मुख्यमंत्री बोले-मैं राज्यसभा जाना चाहता हूं; तेजस्वी ने कहा- बीजेपी ने CM को टॉर्चर किया BrickMakingMachine से बदल रहा Construction Business, Manufacturing में नई क्रांति ग्रीन मेटालिक फ्लोर वाला मॉडर्न लग्जरी रूम सोशल मीडिया पर ट्रेंड Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था दूसरी चिता पर भाई-बहन, काली पड़ गई होली; जानिए 6 बच्चों की डूबकर मौत की कहानी ? Samrat Chaudhary रेस में आगे, Vijay Chaudhary भी दावेदार; बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम लीक ! मुख्यमंत्री बोले-मैं राज्यसभा जाना चाहता हूं; तेजस्वी ने कहा- बीजेपी ने CM को टॉर्चर किया BrickMakingMachine से बदल रहा Construction Business, Manufacturing में नई क्रांति ग्रीन मेटालिक फ्लोर वाला मॉडर्न लग्जरी रूम सोशल मीडिया पर ट्रेंड Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं

: कार से 2 लोगों को रौंदने का LIVE VIDEO: 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरे, बाल-बाल बची महिलाएं-बच्चे

Chhattisgarh Bilaspur LIVE VIDEO of 2 people being run over by a car: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरिया जिले में गुरुवार को हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 2 युवकों को कुचल दिया, जबकि महिलाएं और एक बच्ची बाल-बाल बच गईं। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों के नाम गोपी निषाद और रोहित निषाद हैं। वहीं, कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी ड्राइविंग सीख रहे एक युवक ने 8 साल की बच्ची को स्कॉर्पियो से रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। अब पढ़िए वीडियो में क्या है? बिलासपुर में हुई हिट एंड रन की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आ रही है। सामने 2 युवक चल रहे हैं, जिन्हें कार कुचल रही है। दोनों युवक हवा में उछलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार दोनों युवकों को कुचलते हुए तेज रफ्तार से निकल जाती है। वहीं, पास से चल रही 2 महिलाओं और एक बच्ची ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी घटना- स्कॉर्पियो से कुचलकर बच्ची की मौत दूसरी घटना कोरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बुधवार की रात प्रेमबाग के बाबू कॉलोनी में हिमांशी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी स्कॉर्पियो कार में ड्राइविंग सीख रहे आयुष पैकरा (23) ने उसे कार से रौंद दिया। मामा के घर आई थी बच्ची मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम हिमांशी है। वह अपने मामा के घर आई थी। इस दौरान अनियंत्रित कार ने एक घर की दीवार और गेट भी तोड़ दिया। दुर्घटना से जुड़े 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही स्कॉर्पियो (CG 16 CQ 2859) को भी जब्त कर लिया गया है। ये 2 आरोपी हिरासत में हैं स्कॉर्पियो चला रहा आयुष पैकरा (23) प्रेमबाग, बैकुंठपुर का रहने वाला है। कार में उसके बगल में संत कुमार (19) बैठा था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन