Logo
Breaking News Exclusive
गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? इमली के पेड़ के नीचे चला रहा था मोबाइल, कई जगह गिरे ओले, महुआ-आम की फसल बर्बाद 190 नशीली गोलियां भी भट्ठी में खाक, जानिए गरियाबंद टू रायपुर प्लांट की कहानी Gariaband Congress ने निकाली LPG Cylinder की ‘शवयात्रा’, पढ़िए गैस इमरजेंसी की कहानी Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? इमली के पेड़ के नीचे चला रहा था मोबाइल, कई जगह गिरे ओले, महुआ-आम की फसल बर्बाद 190 नशीली गोलियां भी भट्ठी में खाक, जानिए गरियाबंद टू रायपुर प्लांट की कहानी Gariaband Congress ने निकाली LPG Cylinder की ‘शवयात्रा’, पढ़िए गैस इमरजेंसी की कहानी Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

: Bhind Cylinder Blast: नौ दिन बाद मौत से जंग हारीं ब्लास्ट की चपेट में आईं महिलाएं, एक साथ पांच शव पहुंचे घर

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


पांच महिलाओं की मौत

पांच महिलाओं की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले के शादी समारोह में हुए सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। इस घटना में झुलसे पांच लोगों ने एक के बाद एक करके दम तोड़ दिया। यह सभी इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में परिवार की पांच महिलाओं ने दम तोड़ दिया। इस पूरे हादसे की वजह एक छोटा गैस सिलेंडर बना, जिसने शादी की ख़ुशियों को मातम में बदल दिया।

भिंड के गोरमी क्षेत्र के ग्राम कचनाव कला में बीते 20 फरवरी को शादी समारोह में तेल का कार्यक्रम चल रहा था। दो दिन बाद गांव में रिंकू यादव की शादी थी। घर मेहमानों का आना-जाना था, पूरा परिवार इकट्ठा था। हंसी-खुशी शादी से पहले होने वाली रस्में निभाई जा रही थीं, इसी बीच घर में मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था भी जारी थी। लेकिन किसे पता था कि ये ख़ुशियां जल्द मातम में बदल जाएंगी। दोपहर में जब छोटे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर ख़ाना बनाया जा रहा था, तभी उसमे आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया।

पांच महिलाओं को दिल्ली किया था रेफर...
जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान दूल्हे की मां, बहन और भाभी समेत कुछ रिश्तेदार आसपास ही मौजूद थे। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही 12 लोग इसकी चपेट में आए थे, जिनमें आठ की हालत गंभीर थी। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। आनन-फानन में सभी अस्पताल ले जाएगा, जहां से इलाज के लिए पहले ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में दूल्हे की मां, भाभी, दो बहनें और चाची की नाजुक हालत के चलते सीधा दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पांच ज़िंदगियां लील गया पांच लीटर का गैस सिलेंडर...
करीब एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद कल दूल्हे की मां जल देवी, भाभी नीरू और चाची पिंकी यादव ने दम तोड़ दिया। घर में एक साथ तीन मौत का मातम पसार गया। उनके शव दिल्ली से ग्वालियर लाने की तैयारी की ही जा रही थी कि तब तक दूल्हे की दोनों बहनें सुनीता और अनीता की मौत की खबर भी आ गई। किसने सोचा था की एक पांच लीटर का गैस सिलेंडर पांच ज़िंदगियां लील जाएगा। सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से गृहग्राम कचनाव लाए गए और आज घर से पांच अर्थियां एक साथ अंतिम संस्कार के लिए उठीं। इस घटना से पूरा गांव ये सोच कर स्तब्ध है कि किस तरह के छोटा सा घरेलू गैस सिलेंडर जानलेवा साबित हो गया।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन