Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

क्या PM Modi की आइडिया से नाले में बनी चाय ? : Gariaband Congress ने निकाली LPG Cylinder की ‘शवयात्रा’, पढ़िए गैस इमरजेंसी की कहानी

MP CG Times / Mon, Mar 16, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के Mainpur में सोमवार को रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक “शवयात्रा” निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई को लेकर विरोध जताया।

Gariaband Mainpur LPG Cylinder Price Protest Congress Protest Chhattisgarh: यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची और बाद में पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन में बदल गई। प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए।

नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क किनारे एक नाले के पास पहुंचे और वहां नाले की गैस से चाय बनाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया।
हालांकि यह कोशिश सफल नहीं हो सकी, लेकिन इस अनोखे प्रदर्शन ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान खींच लिया।

Gariaband Mainpur LPG Cylinder Price Protest Congress Protest Chhattisgarh: कार्यकर्ता चाय बनाने के बर्तन और कुल्हड़ लेकर पहुंचे और चूल्हा जलाकर चाय बनाने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नाले के पास चाय बनाने की कोशिश का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

स्थानीय लोगों के बीच इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर लेना मुश्किल होता जा रहा है।

Gariaband Mainpur LPG Cylinder Price Protest Congress Protest Chhattisgarh: उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और आम जनता महंगाई से परेशान है।

“नाले की गैस से चाय” वाले बयान पर भी उठाए सवाल

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर की कीमतों और उपलब्धता को लेकर लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय अन्य मुद्दों पर ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए महंगाई पर नियंत्रण जरूरी है।

बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इनमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना प्रदर्शन

Gariaband Mainpur LPG Cylinder Price Protest Congress Protest Chhattisgarh: नगर में गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालने और नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश ने लोगों का ध्यान खींचा। स्थानीय बाजार और सोशल मीडिया में इस प्रदर्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई।

क्यों हो रहा है गैस सिलेंडर को लेकर विरोध?

देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में समय-समय पर बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक दल अक्सर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
महंगाई और घरेलू बजट पर असर को लेकर यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बना रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन