Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

56 हजार लोगों का कट सकता है बिजली कनेक्शन ? : गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ?

MP CG Times / Tue, Mar 17, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले के 56,102 बीपीएल बिजली कनेक्शनधारियों पर करीब 43 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे सरकार की नई योजना के तहत काफी हद तक माफ किया जा सकता है।

Gariaband Electricity Bill BPL Chhattisgarh Bijli Bill Scheme: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। यदि उपभोक्ता तय समय में पंजीयन कर अंतर की राशि जमा करते हैं, तो उन्हें 36.50 करोड़ रुपये तक की छूट मिल सकती है। यानी कुल बकाया में से उन्हें केवल करीब 6 करोड़ रुपये का ही भुगतान करना होगा।

किन उपभोक्ताओं को कितनी छूट?

  • निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75% और अधिभार में 100% छूट

  • घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 50% तक और अधिभार में 100% छूट

बकाया राशि को अधिकतम 6 किश्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई है।

30 जून 2026 तक करना होगा पंजीयन

विभाग के अनुसार इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक पंजीयन कराना होगा।
पंजीयन के लिए केवल बीपी नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

Gariaband Electricity Bill BPL Chhattisgarh Bijli Bill Scheme: उपभोक्ता मोर बिजली ऐप या नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

देवभोग, झाखरपारा और गोहरापदर को सबसे ज्यादा फायदा

जिले के 12 वितरण केंद्रों में सबसे ज्यादा लाभ देवभोग, झाखरपारा और गोहरापदर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलने की संभावना है।

  • देवभोग: 14,715 उपभोक्ता, 12.93 करोड़ बकाया → 1.69 करोड़ जमा करने पर 11.23 करोड़ छूट

  • झाखरपारा: 7,818 उपभोक्ता, 6.85 करोड़ बकाया → 92 लाख जमा करने पर 5.93 करोड़ छूट

अन्य क्षेत्रों में भी लाखों की राहत

  • गोहरापदर: 1 करोड़ भुगतान → 6.12 करोड़ छूट

  • अमलीपदर: 86 लाख → 5.24 करोड़ छूट

  • बिन्द्रानवागढ़: 35 लाख → 2.31 करोड़ छूट

  • मैनपुर: 31 लाख → 1.75 करोड़ छूट

  • छुरा: 12 लाख → 54 लाख छूट

क्यों बढ़ा इतना बकाया?

विभाग के अनुसार करीब 80% बीपीएल उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल का भुगतान नहीं किया। हालांकि योजना के तहत उन्हें 30 यूनिट तक की छूट दी गई थी, लेकिन इससे अधिक खपत होने के बावजूद बिल नहीं चुकाया गया।

नहीं भरा बिल तो कट सकता है कनेक्शन

Gariaband Electricity Bill BPL Chhattisgarh Bijli Bill Scheme: विभाग ने साफ किया है कि यह योजना सीमित समय के लिए है। उपभोक्ता समय पर बकाया नहीं चुकाते, तो आने वाले समय में प्रीपेड बिजली योजना लागू होने पर कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन