: स्कूल में बेटियों से ये कैसी अश्लीलता ? प्रिंसिपल ने 100 छात्राओं की शर्ट उतरवाईं, पैरेंट्स बोले- बच्चियां ब्लेजर में घर पहुंचीं
Principal Girl Students Remove Their Shirts In Dhanbad: झारखंड के धनबाद में एक निजी स्कूल में करीब 100 छात्राओं से शर्ट उतरवा ली गई। उन्हें बिना शर्ट के ही घर भेज दिया गया। छात्राओं के परिजनों ने शनिवार को धनबाद कलेक्टर से मुलाकात की और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, घटना 9 जनवरी की है। 11वीं और 10वीं की छात्राओं की अंतिम परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। परीक्षा के आखिरी दिन 'पेन डे' पर छात्राओं ने एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिख दिए।
छात्राओं के ऐसा करने पर स्कूल प्रिंसिपल भड़क गईं। आरोप है कि उन्होंने करीब 100 छात्राओं से शर्ट उतरवा ली। उन्होंने उन्हें बिना शर्ट के ही घर जाने दिया। छात्राएं सिर्फ ब्लेजर में घर पहुंच गईं।
Principal Girl Students Remove Their Shirts In Dhanbad: धनबाद कलेक्टर माधवी मिश्रा ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एम देवश्री एसी का कहना है कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं।
विधायक रागिनी सिंह ने घटना को शर्मनाक बताया
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि 10वीं की छात्राओं की शर्ट 11वीं की छात्राओं ने उतार दी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अभिभावकों को बुलाकर एक-एक शर्ट लाने को कहा जाए, तभी उन्हें स्कूल से जाने दिया जाएगा। कई छात्राएं बिना शर्ट के सिर्फ ब्लेजर पहनकर घर पहुंचीं और खूब रोईं।
वहीं, अभिभावक स्थानीय विधायक रागिनी सिंह के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे। विधायक रागिनी सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया और कहा कि अभिभावकों को न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगी।
Principal Girl Students Remove Their Shirts In Dhanbad: धनबाद डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। जांच कमेटी बना दी गई है, इसमें जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उस पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो इसमें एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। -
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन