: VIDEO- CDS बिपिन रावत की अनसुनी कहानी: जानिए शहडोल में किसने कराई थी रावत और मधुलिका सिंह की शादी, 13 मौत से सदमे में देश
विंध्य अंचल में शोक
दुखद हादसे की खबर लगते ही शहडोल सहित पूरे विंध्य अंचल में शोक की लहर फैल गई है. बताया जाता है कि मधुलिका के भाई हर्षवर्धन भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं. हर्षवर्धन के पास दिल्ली के आर्मी मुख्यालय से परिजनों को साथ लेकर दिल्ली पहुंचने की सूचना आई थी. उनकी मां शहडोल में थीं, इसलिये वे वहां से जबलपुर होकर दिल्ली रवाना हुईं.
ससुराल शहडोल के सोहागपुर में है
जनरल बिपिन रावत को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. उन्होंने 1 जनवरी 2020 को पहले सीडीएस का पदभार ग्रहण किया था. इससे पूर्व रावत थलसेना अध्यक्ष थे. रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे. उनकी पत्नी मधुलिका सिंह सैनिकों के परिवार के लिए कल्याणकारी कार्य करने वाली सेना की संस्था की अध्यक्ष थीं.
जानिए किसने कराई थी शादी
देश के पहले CDS जनरल रहे बिपिन रावत मध्य प्रदेश के शहडोल के दामाद थे. उनका विवाह 1985 में स्थानीय रियासत के कुंवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह से हुआ था. उनकी शादी शहडोल राज घराने के पुरोहित सुनील द्विवेदी बिन्नू ने लड़की पक्ष से दिल्ली में शादी कराई थी.
देखिए वीडियो
https://youtu.be/FxNb1TpvlZw पुरोहित सुनील द्विवेदी बिन्नू का कहना है कि मधुलिका सिंह की शादी बिपिन रावत के साथ तय हुई थी, जिसका तिलक कार्यक्रम साल 1985 में बठिंडा में हुआ था, जहां वे बतौर पुजारी शामिल हुए थे. उन्हें कुंवर मृगेंद्र सिंह ने शादी के लिए उन्हें बुलाया था. इस कार्यक्रम में मैं बिपिन रावत के पिता लक्ष्मण सिंह रावत से भी मिला, उनका स्वभाव बहुत अच्छा था. पुरोहित सुनील ने मधुलिका सिंह और बिपिन रावत से दिल्ली के होटल कनिष्क में शादी की थी. सुनील द्विवेदी पुरोहित परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
सुनील द्विवेदी ने कहा कि सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह दोनों के दुखद निधन से पूरे शहडोल संभाग में शोक की लहर है. बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका के दुखद निधन के बाद उनके ससुराल पक्ष में शहीद बिपिन रावत की सास ज्योति प्रभा, बड़े बहनोई हर्षवर्धन और छोटे बहनोई यशवर्धन सिंह हैं, जबकि जनरल रावत और मधुलिका सिंह की दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी कृतिका रावत की शादी मुंबई में हुई है, जबकि छोटी तारिणी रावत अभी पढ़ाई कर रही है.
बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई. इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान घायल है. इस घटना के बाद से देश भर में गम का माहौल है.
देखिए वीडियो-
https://www.facebook.com/watch/?v=394640542360341
MP-CG टाइम्स EXCLUSIVE: राजेंद्रग्राम के महोरा में नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, इस सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस, जानिए कहां छुपा था दरिंदा
पुष्पराजगढ़ में बिना नहर बांध कैसे ? मेहनतकश अन्नदाता खून-पसीना से सींच रहा खेत, करप्ट अफसरों की नाकामी से खेतों में दरार, कौन है जिम्मेदार ?
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन