: MP-CG टाइम्स EXCLUSIVE: राजेंद्रग्राम के महोरा में नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, इस सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस, जानिए कहां छुपा था दरिंदा
वारदात के बाद आरोपी यशवंत फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम गठित किया. आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए अपना मोबाइल फेक दिया था. ऐसी स्थिति में उसे पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी. इसी बीच दो विषेश टीम गठित कर आरोपी कालाडाही के पहाड़ (कस्तूरी महोरा के बीच जंगल) से गिरफ्तार किया गया.
राजेंद्रग्राम रेप केस बड़ी खबर: दरिंदे ने टेबलेट खिलाकर किया था नाबालिग से दुष्कर्म, तड़प-तड़पकर गई जान, आरोपी पर 30 हजार का इनाम
पूछताछ के दौरान आरोपी यशवंत मरावी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नशीली उत्तेजक दवा जब्त कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल ने 30 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी.
गांव के खनिहाल में तड़पती मिली नाबालिग
शनिवार सुबह मृतका का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर खलिहान में मिला, जो ग्राम महोरा के अंतर्गत आता है. नाबालिग को ग्रामीणों ने देखा तो वह दर्द से कराह रही थी. उसे अत्यधिक रक्त स्राव हो रहा था. सूचना मिलते ही घर के सदस्य घटनास्थल पहुंचे. लड़की से पूछताछ की. पीड़िता ने बताया कि यशवंत मरावी नाम का व्यक्ति उसे लेकर आया था. उसके साथ यौन उत्तेजना वाली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया. कुछ देर बाद नाबालिग ने दम तोड़ दिया.
थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन
वारदात के बाद नाराज परिजनों ने रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. इस घटनाक्रम पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी सी सागर अनूपपुर पहुंचे और संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस को वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए साक्ष्य संकलित करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित करने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है.
राजेंद्रग्राम मर्डर ब्रेकिंग: डेड बॉडी लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, रेप के बाद हत्या की आशंका, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आरोपी यशवंत मरावी निवासी महोरा के खिलाफ राजेन्द्रग्राम थाने में अपराध क्र0 338/21 धारा 363, 366ए, 376(2)एन, 304 भादवि. एवं 3, 4, 5, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन