Logo
Breaking News Exclusive
वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

: जब PM Modi की जीत को लेकर ये कह गए थे मुलायम, सभी सांसद हो गए हैरान 

News Desk

News Desk / Mon, Oct 10, 2022

जब PM Modi की जीत को लेकर ये कह गए थे मुलायम, सभी सांसद हो गए हैरान 

modi

Mulayam Singh Yadav and pm modi (Photo Credit: ani)

highlights

  • पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मुलायम सिहं यादव को सम्मान दिया था
  • मुलायम ने तारीफ की और दोबारा जीतकर आने की कामना की

नई दिल्ली:  

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अब इस दुनिया में नहीं हैं. मगर उनकी बेबाकी आज भी याद की जाती है. मुलायम सिंह यादव हमेशा से खुले दिल के रहे हैं. उनके रिश्ते विपक्ष से भी गहरे रहे हैं. कई मौकों पर उन्होंने खुद सामने आकर इस जहनियत का परिचय भी दिया. इसका एक नमूना 13 फरवरी 2019 को 16 वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के दौरान का है. इस दौरान सभी सदस्य विदाई भाषण दे रहे थे. जब मुलायम सिंह यादव की बारी आई तो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जीत की कामना कर दी. उनके वक्तव्य सुनकर पीएम मोदी भी मुस्कराए थे. उन्होंने हाथ जोड़कर मुलायम सिहं यादव को सम्मान दिया था.

क्या कहा था संसद में 

संसद का आखिरी सत्र था. उस समय सभी पार्टियां चुनावी मोड में थीं. मीडिया में भी विभिन्न पार्टियों के नेता सरकार पर प्रहार कर रहे थे. केंद्र सरकार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट होने का प्रयास कर रहा था. खुद सपा ने बसपा से हाथ मिलाया था. इस बीच मुलायम सिंह यादव के इस वक्तव्य ने सभी को चौंका दिया था. उन्होंने पीएम की तारीफ की और दोबारा जीतकर आने की कामना की. मगर संसद के बाहर मुलायम सिंह ने इस पर चुप्पी साध ली. इस पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए किसी सवाल का  उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. 

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पीएम ने सबको खुश करने और जायज काम करने की कोशिश की है. मेरी कामना है कि जितने भी माननीय सदस्य हैं, सब के सब दोबारा से चुनकर आएं. ये हमारी इच्छा है. मैं तो इतने बहुमत से आ नहीं सकता. मोदी जी आप दोबारा से प्रधानमंत्री बनें. इतना कहकर मुलायम सिंह यादव ने हाथ जोड़कर पीएम का अभिवादन किया. 

मुलायम को लेकर क्या कहा था पीएम ने  

मुलायम सिंह यादव की इस कामना का जिक्र पीएम मोदी ने अपने भाषण में भी किया था. उन्होंने कहा था कि आदरणीय मुलायम सिंह यादव का स्नेह उनके लिए काफी मूल्यवान है. पीएम ने अपने भाषण में दो बार मुलायम सिंह यादव का जिक्र किया था.

संबंधित लेख

First Published : 10 Oct 2022, 06:00:13 PM

For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन