: वाराणसी गैंगरेप- 14 मोबाइल में लड़कियों के 546 न्यूड वीडियो: मास्टरमाइंड अनमोल के कैफे में बनाए, 6 राज्यों में ग्राहकों को भेजे, पढ़ें पूरी कहानी
अब पुलिस जांच में जो कुछ सामने आया, वो पढ़िए...
अनमोल के 2 आईफोन में कस्टमर का डेटा
सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड अनमोल गुप्ता के पास से पुलिस को 2 आईफोन मिले थे। पुलिस कस्टडी में दोनों मोबाइल पासवर्ड के जरिए ओपन किए गए। इसमें आईज और फिंगर पासवर्ड लगे हुए थे। उसके फोन में लड़कियों की न्यूड से लेकर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। ज्यादातर तस्वीरें उसके कॉन्टिनेंटल कैफे के अंदर की हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो अनुपम अपने कस्टमर को भेजता था। साथ ही, नए जुड़ने वाले लड़कों को भी ये कंटेंट दिया जाता था। ताकि इसे दिखाकर वह नए लोगों को कैफे तक ला सके।
मोबाइल में एक डेटा शीट भी मिली है, जिसमें कैफे में आने वाले रेगुलर कस्टमर के नाम और नंबर हैं। पुलिस इन लोगों से भी संपर्क कर रही है। बहुत से नाम और नंबर ऐसे लोगों के हैं, जो कैफे में कभी-कभार आते थे। उनका डेटा भी मोबाइल में सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में यह डेटाशीट भी पुलिस जांच का हिस्सा है।
12 लड़के ड्रग एडिक्ट, उनके मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए
वाराणसी गैंगरेप केस में 23 में से 12 नाम ही सामने आए हैं, 11 की पहचान होना बाकी है। छात्रा जिन्हें पहचान सकी, उनके बारे में पुलिस को बता दिया है। अब अरेस्ट लोगों की मदद से पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सामने आया है कि 12 आरोपी ड्रग एडिक्ट हैं। वह जेल में भी नशे के लिए परेशान हैं।
इन आरोपियों के मोबाइल में भी 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले हैं। 100 से ज्यादा लड़कियों के स्टाइलिश तस्वीरें भी मिली हैं। यह कोई इंटरनेट पर मौजूद डाउनलोड वीडियो नहीं हैं, बल्कि सभी अनमोल के कैफे या अड्डे पर तैयार किए गए थे।
इन वीडियो के बैकग्राउंड को देखकर पुलिस ऐसा बता रही है। लेकिन सबूतों में शामिल करने से पहले उनकी फोरेंसिक जांच भी करवाई जा रही है। इसकी छानबीन आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से हो रही है।
अब छात्रा का हेल्थ स्टेट्स जानिए...
छात्रा मेंटल ट्रॉमा में, परिवार परेशान
इधर, 6 दिन तक इन बदमाशों के चंगुल में रहने वाली छात्रा दहशत से बाहर नहीं आ पा रही है। छात्रा को सुबह-शाम ड्रग्स दिया जाता था, ऐसे में घर वापस आने के बाद भी वह परेशान है। कुछ कहती नहीं है, कभी रोने लगती है, कभी अचानक शांत हो जाती है। परिवार के लोगों से बातचीत भी नहीं करती है। अपनी मां और पिता को देखकर रोने लगती है।
परिवार के मुताबिक, उसकी मनोदशा ठीक नहीं है। मेडिकल करने वाले डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखी थीं, फिलहाल वही छात्रा को दी जा रही हैं। शुक्रवार को छात्रा को पंडित दीनदयाल राजकीय जिला चिकित्सालय के महिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में लाया गया था। यहां डॉ. ज्योति ठाकुर ने उसके ब्लड सैंपल लिए हैं। 2 महिला कॉन्स्टेबल की सुरक्षा में छात्रा को घर वापस भेजा गया।
पूरा मामला जानिए...
29 मार्च को लड़की लापता हुई, 4 अप्रैल को बेसुध मिली
छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी 29 मार्च को अचानक लापता हो गई। दोस्तों, रिश्तेदारी सब जगह ढूंढा। उसके दोस्त दानिश और आयुष को भी फोन किए। 4 अप्रैल की सुबह पुलिस ने मेरी बेटी को घर पहुंचाया। वह बेसुध थी, हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी।
उसको नॉर्मल होने में 48 घंटे लगे। फिर उसने गैंगरेप के बारे में बताया। मेरी बेटी के साथ 6 दिन में 23 लड़कों ने हैवानियत की, फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने 7 अप्रैल को FIR दर्ज की। बेटी अब दहशत में है।
पुलिस ने अब तक गैंगरेप में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें अभी 11 लोगों की पहचान होनी बाकी है। पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ करके रेप करने वाले आरोपियों की पहचान क्लियर की जा रही है। जिनका नाम पता मिल गया है उन्हें पुलिस ढूंढ रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन