: भाजपा नेता बोले-'धर्म का नाश हो', VIDEO आया सामने:उज्जैन में साथी ने टोका तो उन्हें बैठा दिया; कांग्रेस ने फूंका पुतला, माफी की मांग
Sanjay Agarwal controversial speech Ujjain BJP leader says Dharm ka nash ho: उज्जैन में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण के दौरान वे 'धर्म का नाश हो' कहते नजर आ रहे हैं।
Sanjay Agarwal controversial speech Ujjain BJP leader says Dharm ka nash ho: वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा नेता संजय अग्रवाल का विरोध किया। उनका पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान को लोगों की धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। उनसे माफी मांगने और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
Sanjay Agarwal controversial speech Ujjain BJP leader says Dharm ka nash ho: कांग्रेस विधायक महेश परमार ने भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे आपत्तिजनक बताया है।

इस खबर को भी पढ़ें- 50 हजार की सुपारी पर पत्नी का कत्ल: अय्याशी छिपाने पति बना जल्लाद, 50 हजार की सुपारी में दोस्तों ने मारे 40 चाकू, पढ़िए खूनी खेल की कहानी ?
साथी नेता ने टोका तो उन्हें बैठा दिया
उज्जैन के नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल का ये वीडियो 11 सितंबर का बताया जा रहा है। उस दिन भाजपा नगर कार्यालय लोकशक्ति भवन में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह था। इसी दौरान भाषण देते हुए संजय अग्रवाल ने कहा- 'कांग्रेस का सत्यानाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, धर्म का नाश हो।'
जैसे ही यह शब्द उनके मुंह से निकले, वहां पास में ही बैठे भाजपा महामंत्री मुकेश यादव ने उन्हें टोका, लेकिन अग्रवाल ने उन्हें भी बिठा दिया। इसके बाद सामने बैठे लोगों की प्रतिक्रिया पर अग्रवाल ने कहा कि रात को देर से सोया था, गलती हो जाती है। इसके बाद मंच और सभा में ठहाके गूंज उठे।

भाजपा दफ्तर को गंगाजल से शुद्ध करने पहुंचे कांग्रेस नेता
Sanjay Agarwal controversial speech Ujjain BJP leader says Dharm ka nash ho: सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान गौमूत्र और गंगाजल से भाजपा कार्यालय को शुद्ध करने के लिए वहां जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मांग की है कि संजय अग्रवाल तत्काल इस्तीफा दें और भाजपा संगठन उन पर कठोर कार्रवाई करे।
इस खबर को भी पढ़ें- 50 हजार की सुपारी पर पत्नी का कत्ल: अय्याशी छिपाने पति बना जल्लाद, 50 हजार की सुपारी में दोस्तों ने मारे 40 चाकू, पढ़िए खूनी खेल की कहानी ?
बार-बार धर्म का अपमान करना बर्दाश्त नहीं होगा: परमार
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि उज्जैन भाजपा के नगर अध्यक्ष का मंच से 'धर्म का नाश हो' जैसा आपत्तिजनक बयान देना न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान है, बल्कि यह भाजपा की पाखंडी राजनीति की पोल खोलता है।
ये वही नेता हैं जिन्होंने पहले भी महाकाल मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए, भगवान को भोग लगाने से पहले प्रसाद में उपयोग होने वाली दाल को चख लिया था जो पूरी तरह से धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध था। अब वही व्यक्ति खुलेआम धर्म के नाश की बात कर रहा है।
क्या भाजपा ऐसे ही लोगों को हिंदू धर्म का प्रतिनिधि मानती है? क्या यह संगठन के मूल विचारों का हिस्सा है? जब-जब सत्ता के नशे में चूर नेताओं ने धर्म का अपमान किया है, तब-तब जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। हम इस मानसिकता की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि भाजपा तत्काल इस बयान पर माफी मांगे और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। धर्म किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है यह हमारी आस्था है और उसका बार-बार अपमान अब बर्दाश्त नहीं होगा।
अग्रवाल बोले-कांग्रेस को भगवा ध्वज पकड़ना हमने सिखाया
Sanjay Agarwal controversial speech Ujjain BJP leader says Dharm ka nash ho: भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई को दबाने के लिए नए मुद्दे गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाथ में भगवा ध्वज पकड़ना भी हमने कांग्रेस को सिखाया है। उनके लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन