: महराजगंज:सूदखाेरों ने इतना परेशान किया कि शिक्षक ने कर ली आत्महत्या
Maharajganj
oi-Punitkumar Srivastava
महराजगंज,5सितंबर: महराजगंज के धानी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय करमहा में तैनात प्रधानाध्यापक शिवकुमार का शव विद्यालय में ही लटकता मिला।उन्होंने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में उन्होंने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार माना है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। सूदखोर उन्हें काफी दिनों से परेशान कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के झांगपार गांव निवासी शिवकुमार धानी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमहा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। रविवार को घर पर तगादा करने आए कुछ लोगों से कहा सुनी के बाद वह घर से विद्यालय पर कुछ कागजी कार्यवाही की बात कहकर निकले, लेकिन घर नहीं लौटे। देर शाम तक स्वजन उनकी खोजबीन करते रहे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को विद्यालय में शव होने की सूचना दी।लोग सभी विद्यालय पहुंचे। अंदर गए तो देखा कि प्रधानाध्यापक कक्ष का कमरा बंद है और शिवकुमार का मृत अवस्था में हैं। सुसाइड नोट में मृत शिक्षक ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है, कि उनसे उन्होंने दो लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके बदले उनको विभिन्न किस्तों में अबतक सात लाख रुपये दे चुका हूं। इसके बावजूद वह हमारे चेक के माध्यम से हमें प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं। जिसके जिम्मेदार यही तीनों लोग हैं।
पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि देर रात दरवाजा तोड़कर शव को विद्यालय से बरामद किया गया है । शव के पास से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Gorakhpur News: गोरखपुर में पशु तस्करों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई,तीन गिरफ्तार,एक घायल
महराजगंज में सूदखोरों का बड़ा जाल फैला हुआ है।ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक हजारों की संख्या में सूदखोर फैले हैँ। अगर कोई सूदखोर के जाल में फंस गया तो उसका जिंदा रहना मुश्किल है। सूदखोरों का ब्याज इतनी तेजी से बढ़ता है कि पीड़ित चुका नहीं पाता। इस पर सूदखोर पीड़ित का उत्पीड़न करना शुरू कर देते हैं। बैंक से रुपये निकालने के बाद कर्ज न चुका पाने पर जमीन और जेवरात तक बेचने का दबाव बनाते हैं। इस परेशानी से ऊबकर पीड़ित आत्महत्या को मजबूर हो जाता है। मौत के बाद भी उसे कर्ज से छुटकारा मिल पाता है।
English summary
teacher committed suicide after harassed by usurers in maharajganj
Story first published: Monday, September 5, 2022, 12:06 [IST]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन