: Rohit Sharma के नाम से कांप जाती हैं टीमें! पाक को रहना होगा सतर्क
Rohit Sharma (Photo Credit: File Photo)
नई दिल्ली:
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है, सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों और तेजी से लग गईं हैं. टीम इंडिया भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. जहां जमकर पसीना बहा रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया भी चैंपियन बनने की प्रबल दावेदारों में से एक है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि टीम इंडिया हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से टी20 सीरीज जीती है. हम अपने इस आर्टिकल में रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों के बारे में बताएंगे. जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार क्यों है.
टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा शानदार लय में हैं. टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के आंकड़े जो गवाही दे रहे हैं, उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि 23 अक्टूबर को जब टीम इंडिया, पाकिस्तान की टीम से भिड़ेगी तो पाकिस्तान की टीम को रोहित शर्मा से सावधान रहना होगा. रोहित शर्मा कप्तान होने के साथ-साथ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज भी हैं. ऐसे में अगर रोहित शर्मा क्रीज पर टिक गए तो पाकिस्तान के गेंदबाज दुहाई मांगते फिरेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के आंकड़े
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं. जब भी रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो उनके बल्ले से खूब रन निकलते हैं. रोहित शर्मा अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 33 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 131.5 की स्ट्राइक रेट से 847 रन निकले हैं. टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 8 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 79 रन है. टी20 क्रिकेट के अनुसार रोहित शर्मा की ऐसी बल्लेबाजी काफी अच्छी है.
टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ये हैं आंकड़े
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 142 मुकाबले खेल चुके हैं. इस दौरान 134 पारियों में 140.59 की स्ट्राइक रेट से 3737 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा 28 अर्धशतक और चार शतक भी जड़ चुके हैं.
संबंधित लेख
First Published : 08 Oct 2022, 10:12:05 PM
For all the Latest Sports News, T20 World Cup News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन