: T20 World Cup: इन पांच सलामी जोड़ियों का होगा दबदबा, जानें नंबर वन कौन
T20 World Cup 2022 Opening Pair (Photo Credit: File Photo)
नई दिल्ली:
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सभी टीमों की तैयारियां तेज हो गईं हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया भी वर्ल्ड कप की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है. 23 अक्टूबर को टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हैं. आज हम आपको बताएंगे कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पांच देश की सलामी जोड़ियां तहलका मचाने वाली हैं. आइए जानते हैं कौन हैं वो सलामी जोड़ी.
1 पाकिस्तान: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी की सलामी जोड़ी से सभी टीमों को सतर्क रहना होगा. क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की टीम से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान सलामी बल्लेबाजी करेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये सलामी जोड़ी सबसे परफेक्ट मानी जा रही है. अब देखना है कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में कैसी बल्लेबाजी करते हैं.
2 भारत: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी किसी देश के गेंदबाजों की कूटाई करने में सक्षम है. ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी करेंगे. दोनों खिलाड़ी टी20 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं. केएल राहुल इस वक्त बेहतरीन लय में हैं. ऐसे में केएल राहुल और रोहित शर्मा से विरोधी टीमों के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा.
3 न्यूजीलैंड: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तीसरी सबसे सलामी जोड़ी न्यूजीलैंड की टीम की मानी जा रही है. न्यूजीलैंड की टीम से वर्ल्ड कप में मार्टिन गप्टिल और डेवोन कॉनवे सलामी बल्लेबाजी करेंगे. ये दोनों खिलाड़ी भी टी20 के माहिर बल्लेबाज हैं. ऐसे में इस सलामी जोड़ी से विरोधी टीमों के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा. मार्टिन गप्टिल के पास टी20 में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा अनुभव है. वहीं डेवोन कॉनवे का नाम तूफानी बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: इंडिया के लिए कहीं भारी न पड़ जाए बदलाव, गेंदबाजी का है ये हाल
4 ऑस्ट्रेलिया: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी से भी सभी टीमों को बचकर रहना होगा. टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम से कप्तान एरोन फिंच और डेविड वार्नर सलामी बल्लेबाजी करेंगे. ये दोनों खिलाड़ी भी टी20 के माहिर बल्लेबाज माने जाते हैं. कप्तान एरोन फिंच तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं डेविड वार्नर भी गेंदबाजों की खबर लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: विराट कोहली से बच के रहना पाकिस्तानी गेंदबाजों! कहीं हो न जाए धोखा
5 श्रीलंका: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका की सलामी जोड़ी भी किसी से कम नहीं है. एशिया कप 2022 में टीम को चैंपियन बनाने में श्रीलंका की जोड़ी का भी अहम योगदान रहा है. ऐसे में अब वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका की सलामी जोड़ी से सभी को सावधान रहना होगा. टी20 वर्ल्ड कप में कुशाल मेंडिस और पथुम निशांका सलामी बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे.
संबंधित लेख
First Published : 11 Oct 2022, 08:34:18 PM
For all the Latest Sports News, T20 World Cup News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन