: जल्द किसानों के खातों में आने वाली है पीएम किसान निधि की 12वीं किस्त
नई दिल्ली
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के करोड़ों लाभार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी किस्त इसी महीने किसानों के खातों में जमा हो जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। इसके बाद दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच खाते में आती है। वहीं, किसानों को तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच मिलती है। माना जा रहा है कि इस साल की दूसरी किस्त या योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में किसानों के खातों में पैसा आ सकता है। जिन लाभार्थियों की केवाईसी नहीं हुई है, उनके खातों में पैसा नहीं आएगा।
साल में तीन बार मिलते हैं किसानों को पैसे
देश के करोड़ों किसानों की आर्थिक सहायता के लिए केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत लाभार्थियों को साल में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अब तक 11 किस्तें कृषि भूमिधारक लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना की 12वीं किस्त जल्द ही लाभार्थियों के खातों में जमा हो सकती है। यह किस्त उन्हीं किसानों के खातों में आएगी, जिन्होंने केवाईसी करवा रखी है। ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) का फायदा ग्रामीण कृषि योग्य भूमि वाले किसानों के साथ ही शहरी कृषि योग्य भूमि वाले किसान भी उठा सकते हैं।
इस तरह होता है योजना में रजिस्ट्रेशन
अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र किसान हैं, तो इस योजना में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आइए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस जानते हैं।
स्टेप 1. पीएम किसान के पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। यहां ‘फार्मर कॉर्नर’ पर क्लिक करें।
स्टेप 2. इसके बाद ‘New Farmer Registration’ टैब पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3. इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4. इसके बाद कैप्चा कोड भरकर अपने राज्य को चुनें।
स्टेप 5. अब आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। यहां आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्टेप 6. आपको यहां अपने बैंक अकाउंट और खेत से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्टेप 7. इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही आपका आवेदन दर्ज हो जाएगा।
क्या सिर्फ छोटे और सीमांत किसान ही उठा सकते हैं लाभ?
जब 24 फरवरी, 2019 को पीएम-किसान (PM Kisan) योजना शुरू की गई थी, तो इस योजना का फायदा सिर्फ वे छोटे और सीमांत किसान (SMF) परिवार ही ले सकते थे, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की संयुक्त भूमि थी। लेकिन बाद में इस योजना को संशोधित किया गया। इसके बाद एक जून, 2019 से सभी किसान परिवारों को पीएम किसान योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया।
[ad_2]
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन