: मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र की सीमा पर रिसॉर्ट में रेव पार्टी: लड़के-लड़कियां कर रहे थे शराब पार्टी, अनैतिक गतिविधियों के चलते पुलिस ने मारा छापा
इधर सूत्र बता रहे हैं कि रिसॉर्ट में करीब 40 से 50 लोग थे और वहां रेव पार्टी चल रही थी. जिसकी सूचना मुलताई पुलिस को मिली और पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई की। जिसके बाद वहां से लोगों को हिरासत में लिया गया है, इधर यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया है, रिहा किये गये लोग पांढुर्णा जिले के बताये जा रहे हैं.
एसडीओपी का कहना है कि वे संभागीय गश्त के चलते बैतूल में हैं और रात में हुई इस कार्रवाई की जानकारी उन्हें दी गई है। इसकी विस्तृत जानकारी अभी उन्हें नहीं मिली है, वे मुलताई पहुंचने के बाद ही पूरी जानकारी दे पाएंगे।
रिसॉर्ट में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां
जिस रिसॉर्ट में पुलिस ने छापा मारा, वहां वरूड, पांढुर्णा, मुलताई समेत अमरावती के लोग मौजूद बताए जा रहे हैं. इससे पहले भी इस रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियां होने की खबरें आती रही हैं, इस बार पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है.
रिजॉर्ट मालिक महाराष्ट्र के वरुड में रहते हैं
बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट वरुड के एक शख्स का है, जिसमें वहां के कुछ लोगों के लिए छोटे-छोटे फार्म हाउस बनाए गए हैं और ये फार्म हाउस किराए पर चलाए जाते हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। क्योंकि यह रिसॉर्ट महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है, इसलिए सप्ताहांत पर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग इस रिसॉर्ट में आते हैं। पहले भी यहां जुए की सूचना मिली थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. जहां 11 लड़कियां और 30-40 अन्य लोग शामिल थे. ये पार्टी महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन की थी. जहां शराब परोसी जा रही थी. इसके अलावा देर रात तक डीजे आदि का प्रयोग होता रहा। कार्रवाई रात भर चलती रही। इस मामले में रिसॉर्ट मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा. किन कानूनों का उल्लंघन पाया जाएगा. उन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन