: 'मेरी लड़ाई हो जाती है', भारत-पाक मैच देखने नहीं जाएंगे रमीज राजा
IND vs PAK, Ramiz Raja (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
T20 World Cup 2022: मिशन टी20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया (Team India) ऑस्ट्रेलिया (Australia) पहुंच चुकी है. टीम इंडिया 23 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) से मेलबर्न (Melbourne) में भिड़ेगी. जब भी ये दोनों टीमें एक दूसरे से टकराती है तो दोनों के बीच हाईवोल्टेज वाला मुकाबला देखने को मिलता है. एशिया कप 2022 में भारत (India) और पाकिस्तान की टीम का दो बार सामना हुआ था, जिसमें से एक में भारत को जीत और दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है. दोनों टीमों के फैंस के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर जंग देखने को मिलती है. अब इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने नहीं जाएंगे क्योंकि उनकी वहां लड़ाई लोगों से हो जाती है. वह घर में ही मैच देखेंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs SA ODI: श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाकर हासिल की खास उपलब्धि, बने तीसरे प्लेयर
उन्होंने समा टीवी पर इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मैच देखने नहीं जाऊंगा. मैं इससे भावात्मक जुड़ा हूं. मैं इसलिए यह मुकाबला देखने नहीं जाऊंगा क्योंकि वहां मेरी लोगों से लड़ाई हो जाती है. कई लोगों ने मुझसे वर्ल्ड कप का पहला मैच देखने को कहा. लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया. मैं घर में टीवी पर ही इस मैच को देखूंगा.'
उन्होंने पाकिस्तान पाकिस्तान टीम के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि टीम के मिडिल ऑर्डर में काफी दिक्कतें हैं. मिडिल ऑर्डर में टीम अक्सर मुश्किल में फंस जाती है, लेकिन यह ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल न निकाला जा सके. मेरे हिसाब से पाकिस्तान इस बार वर्ल्ड कप जीत सकती है. वह ट्रॉफी जीतने के मकसद से ही ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, न की रनरअप बनने के लिए.'
संबंधित लेख
First Published : 07 Oct 2022, 02:19:06 PM
For all the Latest Sports News, T20 World Cup News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन