Logo
Breaking News Exclusive
पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल 9 लोग घायल, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, लहराते हुए खेत में गिरी बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल 9 लोग घायल, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, लहराते हुए खेत में गिरी बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला

: संसद परिसर में धक्का-मुक्की, भाजपा सांसद घायल: आरोप- Rahul Gandhi ने धक्का दिया; राहुल बोले- भाजपा सांसदों ने धमकाया, संसद जाने से रोका

Rahul Gandhi Pratap Chandra Sarangi Controversy | BJP Congress: ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी गुरुवार सुबह संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के दौरान घायल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिर गया।

सारंगी सिर पर रुमाल बांधकर मीडिया के सामने आए, उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं। सारंगी और मुकेश राजपूत दोनों को राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया गया है। मुकेश आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर है। जब राहुल से धक्का-मुक्की के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उल्टा भाजपा सांसदों को ही जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा- भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद में घुसने से रोका, धमकाया और धक्का दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे और प्रियंका को धक्का दिया गया। खड़गे ने कहा कि उनके घुटने में भी चोट लगी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल विपक्ष के नेता हैं, उन्हें कुश्ती दिखाने की क्या जरूरत है। क्या उन्होंने दूसरों को हराने के लिए कराटे सीखी है? इस पूरी घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दी गई है। भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की है। खबरों के मुताबिक भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। अपडेट... 1. मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की है। 2. हाथापाई के दौरान सांसद पप्पू यादव ने बीच-बचाव किया। गुरुवार सुबह संसद में आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक और भाजपा सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक अंबेडकर पर शाह के बयान की निंदा कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। भाजपा सांसद भी अंबेडकर पर कांग्रेस के बयान का विरोध कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए। खबरों के मुताबिक इस घटना के बाद ही हाथापाई शुरू हुई। भाजपा और कांग्रेस के विरोध के बाद प्रताप चंद्र सारंगी मीडिया के सामने आए। उनके सिर पर रुमाल था और खून बह रहा था। इसके बाद सारंगी ने राहुल पर धक्का देने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी अपने साथियों के साथ घायल प्रताप चंद्र सारंगी को देखने गए। हालांकि, उन्होंने सारंगी से क्या बात की, यह अभी पता नहीं चल पाया है। जब मीडिया ने राहुल से विपक्षी सांसदों द्वारा उन पर धक्का देने का आरोप लगाने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "नहीं, नहीं। यह आपके कैमरे में होगा। यह संसद का प्रवेश द्वार है और मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, वे मुझे धक्का दे रहे थे, मुझे धमका रहे थे। यही हुआ। धक्का देने से कुछ नहीं होता। संसद में जाना हमारा अधिकार है। भाजपा के सदस्य हमें अंदर जाने से रोक रहे थे।" Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन