: pooja jaat : MP की पूजा जाट ने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पहलवानों को दी पटखनी

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया भारत का प्रतिनिधित्व
केरल के कोच्चि में आयोजित हो रही चौथी अंडर 23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पूजा जाट ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया है. जहां पूजा जाट ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं अब एक बार फिर पूजा ने अपने हौसले और हिम्मत के दम पर यह मुकाम हासिल कर दिखाया है, जहां पूजा ने पूरे प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।
पूजा उपलब्धि पहले प्रदेश को गर्व
कोच्चि में आयोजित हो रही चौथी अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली बेटी पूजा जाट की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी है। इतना ही नहीं पूजा की इस उपलब्धि के बाद अब प्रदेश भर के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।
पूजा के साथ इन पहलवानों ने दिखाया दम
अंडर-23 एर्नाकुलम केरला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने 6 पदक अर्जित किए, जिसमें एक स्वर्ण पदक और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 53 किलोग्राम में पूजा जाट ने स्वर्ण पदक, 50 kg में प्रियांशी प्रजापति कांस्य पदक, 55kg में वर्षा पांडे ने कांस्य पदक, 62kg में नूपुर प्रजापत ने कांस्य पदक, 72kg में अनेरी सोनकर ने कांस्य पदक और 77kg में राजेंद्र गुर्जर ने कांस्य पदक अर्जित किया।Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन