Logo
Breaking News Exclusive
48 गांवों के ग्रामीणों ने PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, समाधान शिविर भी फेल, टाइगर रिजर्व की NOC में अटकी परियोजना फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? 48 गांवों के ग्रामीणों ने PM मोदी को खून से लिखे 500 पत्र, समाधान शिविर भी फेल, टाइगर रिजर्व की NOC में अटकी परियोजना फ्रेंड्स भी संबंध बनाने दवाब बनाकर ब्लैकमेल करने लगे, 2 साल से था अफेयर, 10 आरोपी गिरफ्तार चावल देखकर बताता था लोगों को भविष्य, महिला की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में FIR कांग्रेस बोली-इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे, दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना कार-बाइक की टक्कर के बाद नाले में गिरी गाड़ी, हादसे में दोनों ड्राइवरों की हालत नाजुक 15 दिन से खराब था एकमात्र हैंडपंप; खाली बर्तन रख ग्रामीणों ने बंद किया राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग कार ने बाइक को सामने से मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, 2 दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ?

: Pintu Rana SI: सिक्योरिटी गार्ड पिंटू राणा बना पुलिस अफसर, माँ-बाप ने कंधों पर सजाए सितारे तो भर आई सबकी आंखें

MP CG Times / Mon, Sep 5, 2022


पिंटू राणा की सक्‍सेस स्‍टोरी

पिंटू राणा की सक्‍सेस स्‍टोरी

पिंटू राणा की सक्‍सेस स्‍टोरी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो परिवार के आर्थिक हालात के सामने घुटने टेक देते हैं। हार मान जाते हैं। मेहनत करना छोड़ देते हैं और अपनी नाकामयाबी में मुफलीसी को कोसते हैं। पिंटू ने संघर्ष को चुना। दिल से मेहनत की। नतीजा ये है कि अब इनके कंधे पर सितारे और माथे पर अशोक स्‍तम्‍भ विराजमान है।

पिंटू राणा एसआई का इंटरव्‍यू

पिंटू राणा एसआई का इंटरव्‍यू

वन इंडिया से बातचीत में पिंटू राणा एसआई ने बताया कि वे मूलरूप से जालौर जिले के सांचोर कस्‍बे के रहने वाले हैं। जालौर जिला पूरे राजस्‍थान में साक्षरता के मामले में सबसे निचले पायदान पर है, मगर पिंटू ने शिक्षा को ही अपनी तरक्‍की का मार्ग बनाया और गरीबी को मात देते हुए पढ़ाई पूरी की। पिता ने खेतों में मजदूरी करके पढ़ाया।

 पिंटू राणा ने हासिल की थी 33वीं रैंक

पिंटू राणा ने हासिल की थी 33वीं रैंक

बता दें कि पिंटू राणा ने राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा में भाग्‍य आजमाया और 33वीं रैंक हासिल की। राजस्‍थान पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा का परिणाम बीते साल 31 अगस्‍त को जारी हुआ था। इसके बाद से पिंटू राणा 14 माह की ट्रेनिंग पर थे।

 राजस्‍थान पुलिस एसआई पासिंग आउट परेड

राजस्‍थान पुलिस एसआई पासिंग आउट परेड

पिंटू राणा ने बताया कि राजस्‍थान पुलिस अकादमी जयपुर में 14 माह का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। दो सितम्‍बर 2022 को पासिंग आउट परेड हुई है, जिसमें उनके पिता पूनमा राम राणा व माता सुखीदेवी ने भी शिरकत की। माता पिता ने इनके कंधे पर बतौर एसआई दो सितारे लगाए। यह पल इनकी जिंदगी का सबसे यादगार था। इसे ये ताउम्र नहीं भूल पाएंगे।

 पिंटू राणा को जोधपुर आयुक्‍तालय में पोस्टिंग मिली

पिंटू राणा को जोधपुर आयुक्‍तालय में पोस्टिंग मिली

पिंटू राणा को प्रशिक्षण के बाद जोधपुर आयुक्‍तालय में पोस्टिंग मिली है। यहां पर डेढ़ माह का कमांडो प्रशिक्षण होगा। फिर किसी थाने में पोस्‍टेड किया जाएगा। पिंटू कहते हैं कि राजस्‍थान पुलिस में बतौर एसआई मेरा प्रयास रहेगा कि किसी के साथ अन्‍याय नहीं हो और ना ही किसी अपराधी के हौसले बुलंद हो।

 केयर्न इंडिया कम्पनी में बना सिक्‍योरिटी गार्ड

केयर्न इंडिया कम्पनी में बना सिक्‍योरिटी गार्ड

बता दें कि पिंटू कुमार ने जालौर जिले के सांचोर के सरकारी स्कूल से 12वीं और यहीं से वर्ष 2015 में कॉलेज की पढ़ाई की। फिर प्रतियो​गी परीक्षाओं की तैयारियां में जुट गया, मगर परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण मैंने नौकरी करना तय किया। सरकारी नौकरी नहीं लग पाया तो केयर्न इंडिया कम्पनी के सांचोर स्थित कार्यालय में 15 हजार रुपए प्रतिमाह में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम शुरू किया। रात में बतौर सिक्‍योरिटी गार्ड नौकरी और दिन में लाइब्रेरी में जाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था।

 रमीला से हुई पिंटू राणा की शादी

रमीला से हुई पिंटू राणा की शादी

पिंटू कुमार राणा ने बताया कि उनकी सफलता में मेहनत, माता पिता का आशीर्वाद रहा। इनके एक बेटा है। पिंटू की ख्‍वाहिश है कि उनका बेटा भी बड़ा होकर पुलिस अफसर बने।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन