Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: एससी एसटी वर्ग में पकड़ बनाने की थी PFI की तैयारी

News Desk

News Desk / Sat, Sep 24, 2022

एससी एसटी वर्ग में पकड़ बनाने की थी PFI की तैयारी

PFI

पीएफआई कार्यकर्ताओं ने एनआईए की छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन किया (Photo Credit: file photo )

भोपाल:  

मध्यप्रदेश में पकड़े गये पीएफआई के चार पदाधिकारियों से एटीएस ने पूछताछ प्रारंभ कर दी है. पीएफआई का अगला कदम एससी और एसटी वर्ग में अपनी पैठ बनाना था, जिसके लिये काम प्रारंभ कर दिया गया था. एटीएस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी है. भविष्य में चुनावी राजनीति में भी कदम रखने की पीएफआई की मंशा है.  एनआईए ने इंदौर से अब्दुल करीम, अब्दुल खालिद, मौहम्मद जावेद और उज्जैन से जमील शेख केा गिरफतार किया था. एनआईए ने इन चारों आरोपियों से पूछताछ के लिये एटीएस के हवाले कर दिया है. एटीएस ने कोर्ट से इन चारों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है.

प्रारंभिक पूछताछ में इन चारों से इस बात की जानकारी मिली है कि चरणबद्ध तरीके से यह लोग अपने मंसूबों का अंजाम दे रहे थे. पहले चरण में अल्पसंख्यकों को अपने साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है. इसमें युवाओं के ब्रेन वॉश करने का काम भी किया जा रहा था. बड़े पैमाने में पीएफआई ने अपने साथ युवाओं को जोड़ लिया है. सिमी की तर्ज पर मालवा में सर्वाधिक सक्रियता रखी गयी थी. मालवा निमाड़ में युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनका ब्रेन वॉश करने का काम किया जा रहा था. पीएफआई ने अपने साथ प्रदेश में सैंकड़ो युवाओं को जोड़ लिया था. 500 से अधिक सक्रिय और 2500 से अधिक प्राथमिक सदस्य पूरे प्रदेश में जोड़ लिये गये हैं.

दूसरे चरण में एससी और एसटी वर्ग केा भी अपने साथ जोड़ने की योजना थी. पीएफआई के पदाधिकारियों के पास से मिले दस्तावेजों में इस बात की जानकारी मिली है. एससी और एसटी वर्ग के गरीब लोगों केा हिन्दुओं से कैसे अलग किया जाये इसे लेकर अभियान चलाने की तैयारी थी. इससे संबंधित साहित्य भी छापे के दौरान बरामद हुआ है. अपने साथ जुड़ रहे लोगों केा ट्रेनिंग देकर सिमी की तर्ज पर ऐसी टीम तैयार की जा रही थी जो कि अपने नेता के एक इशारे पर कुछ भी करने केा तैयार हो जाये.

पीएफआई की फंडिंग की जांच ईडी के द्वारा की जा रही है. पीएफआई के द्वारा आने वाले समय में चुनावी राजनीति में उतरने का भी मंसूबा था. इसके लिये ही मुस्लिमों के अलावा अन्य हिन्दू विरोधियों केा अपने साथ कैसे जोड़ा जा सके इस दिशा में काम किया जा रहा था. एटीएस इस बात की पूछताछ कर रहा है कि प्रदेश में ऐसे कौन से लोग हैं जो कि इस संगठन के साथ हैं. पूछताछ में यह बात तो साफ हो गयी है कि एक बड़ा इस्लामिक संगठन बनाये जाने की दिशा में काम हो रहा है जिसके जरिये कई कामों को अंजाम दिया जाना था.

संबंधित लेख

First Published : 24 Sep 2022, 11:22:36 AM

For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन