Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: NCP के अधिवेशन में बवाल: देखते रहे पवार, नाराज अजीत ने छोड़ा मंच

News Desk

News Desk / Sun, Sep 11, 2022

NCP के अधिवेशन में बवाल: देखते रहे पवार, नाराज अजीत ने छोड़ा मंच
नई दिल्ली:   NCP National Convention: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में सब कुछ ठीक नहीं है. यही वजह है कि रविवार को नई दिल्ली में हुई अधिवेशन की बैठक में जमकर बवाल हुआ. इस दौरान पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के सामने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी देखने को मिली. अजीत को जब मंच को संबोधित करने के लिए बुलाया गया तो वह उठकर चले गए और वापस नहीं लौटे. इस दौरान अजीत समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. हालांकि, पार्टी के नेता माइक से कहते रहे कि अजीत वॉशरूम गए हैं, जल्द ही वापस संबोधित करेंगे. अजित के इस कदम से सियासी गलियारों में नाराजगी की चर्चाओं ने रफ्तार पकड़ ली है.

दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने रविवार को अपना 8वां राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को बोलने का मौका दिया गया. उसके बाद अजीत पवार को संबोधन के लिए बुलाया गया. लेकिन, वह नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए.

कार्यक्रम में अजीत के समर्थन में लगे नारे अजीत पवार जब अधिवेशन के मंच से मंच छोड़ते दिखे तो उनके समर्थक नेता और कार्यकर्ता उनका नाम लेकर शोर मचाने लगे. तब तक अजित पवार मंच से जा चुके थे. इस बीच एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मोर्चा संभाला और सत्र के बीच में ही नारेबाजी बंद कर दी.

यह भी पढ़ेंः दिल की बीमारियों की वजह बन सकते हैं शुगर फ्री आर्टिफिशियल स्वीटनर

सुप्रिया सुले को मिली थी जश्न की जिम्मेदारी कार्यक्रम में राकांपा सुप्रीमो शरद पवार भी बैठे थे. वे यह सब चुपचाप देखते रहे. उनके सामने कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की गई. बाद में अजित पवार को मनाने की जिम्मेदारी सांसद सुप्रिया सुले को दी गई. वह अजीत का पीछा करते हुए तुरंत निकल गई.

इधर प्रफुल्ल पटेल कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते रहे कि अजीत पवार अभी-अभी वॉशरूम गए हैं. जल्दी वापस लौटेंगे. लेकिन, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी अजित पवार नहीं लौटे और मंच पर बैठे शरद पवार को कार्यकर्ताओं के सामने परेशानी का सामना करना पड़ा.

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन