Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: Weather Update: यूपी एमपी समेत 6 राज्यों में शीतलहर जैसे हालात जानिए किन 2 राज्यों में भारी बारिश के आसार

News Desk

News Desk / Sun, Nov 20, 2022

Weather Update: यूपी एमपी समेत 6 राज्यों में शीतलहर जैसे हालात जानिए किन 2 राज्यों में भारी बारिश के आसार

Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ रही है और दक्षिण भारत के दो राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दिख रहा है। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग मानना है कि पारा अभी और गिरेगा। इन सभी राज्यों में शीतलहर के हालात बने रहेंगे। प्रशासन भी हालात पर नजर रख हुए है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ता है तो स्कूलों में छुट्टियां कर दी जाएंगी।

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। दिल्ली में 9 डिग्री पर सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक अंक में दर्ज किया गया। राजस्थान, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी गिरावट देखी गई। मध्य प्रदेश के नौगांव में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन और रात के तापमान में इस गिरावट के लिए उत्तर पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं जिम्मेदार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है इसलिए अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Weather Update: इन दो राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, कई दक्षिण भारतीय राज्यों में आने वाले दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 21 और 22 नवंबर को उत्तर-तटीय तमिलनाडु-पुडुचेरी, दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन की स्थिति बनी हुई है और अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

Posted By: Arvind Dubey

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन