Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा हर महीने औसतन 15-16 लाख नौकरियां सृजित करती है केन्द्र सरकार

News Desk

News Desk / Tue, Nov 22, 2022

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा हर महीने औसतन 15-16 लाख नौकरियां सृजित करती है केन्द्र सरकार

Publish Date: | Wed, 23 Nov 2022 01:40 AM (IST)

Railways Minister on Emplyment: केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार हर महीने औसतन 15 से 16 लाख रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। राजस्थान के अजमेर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर आयोजित 'रोजगार मेला' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से आज हर वर्ग की ज़िंदगी आसान हुई है। आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने के कार्यक्रम की शुरुआत की।

युवाओं से 'राष्ट्र प्रथम' का आह्वान

रेल मंत्री ने युवाओं से 'नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट' के मंत्र को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में उन्हीं लोगों को सफलता मिलती है जो अपने कर्तव्य में राष्ट्र को हमेशा प्रथम रखते हैं। युवाओं के सामने आने वाली संशय सहित अन्य चुनौतियों का जिक्र करते हुए वैष्णव ने कहा कि ‘'वे एक चीज, केवल एक मंत्र याद रखेंगे तो कभी मन में कोई संशय नहीं होगा। वह मंत्र है राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम।'’ उन्होंने कहा कि जीवन के विभिन्न हिस्सों से इसके कई उदाहरण लिए जा सकते हैं, लेकिन वही लोग आगे गए, उन्हीं लोगों ने संतुष्टि और विजय प्राप्त की जिन्होंने हमेशा अपने कर्तव्य में राष्ट्र को प्रथम रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 71 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पिछले एक महीने में एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,056 भर्तियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश, जहां आदर्श आचार संहिता लागू है, को छोड़कर पूरे देश में 45 स्थानों पर हाल ही में केंद्र सरकार की भर्तियों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्रों की भौतिक प्रतियां सौंपी गईं।

Posted By: Shailendra Kumar

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन