Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: Earthquake Today: महाराष्ट्र के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में झटके आज तीन बार आया भूकंप

News Desk

News Desk / Tue, Nov 22, 2022

Earthquake Today: महाराष्ट्र के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में झटके आज तीन बार आया भूकंप

Earthquake in Nashik: देश-दुनिया में एक के बाद एक महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों से दहशक का माहौल है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के तीन मामले सामने आए। पहले महाराष्ट्र के नासिक, फिर तुर्की के अंकारा और अब अरुणाचल प्रदेश के बसर में झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र नासिक में बुधवार सुबह 4 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 मापी गई। अब तक किसी तरह के जान और मान के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के महाराष्ट्र में नासिक के पास रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। एनसीएस के मुताबिक, नासिक से 89 किलोमीटर पश्चिम में सुबह करीब 4 बजे पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल महसूस की गई। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=as46H5YePyQ[/embed]

वहीं, 3.8 तीव्रता का भूकंप आज ​​सुबह करीब 07:01 बजे अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। बता दें, इस महीने भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। 11 नवंबर को यूपी, एमपी, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड समेत 8 राज्यों में झटके महसूस हुए थे। तब भूकंप का केंद्र नेपाल में था जहां 6 लोगों की मौत हुई।

तुर्की के अंकारा में भी डोली धरती

इस बीच, तुर्की में भी भूकंप की खबर है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 06:38 बजे तुर्की के अंकारा से 186 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। स्थानीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

इस तरह एक के बाद एक भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। भारत ही नहीं, नेपाल, पाकिस्तान के अलावा इंडोनेशिया, सोलोमन द्वीप और ग्रीस में हाल के दिनों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इंडोनेशिया में तो भारी तबाही मची है।

Posted By: Arvind Dubey

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन