: SDM ने कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर मारपीट की: मां को धक्का दिया, भाई का कॉलर पकड़ा, ग्रामीणों ने घेरा तो हाथ जोड़कर मांगी माफी
ये है पूरा मामला..
दरअसल, शनिवार को घुघरी थाना क्षेत्र के खमतरा गांव में कांग्रेस विधायक नारायण पट्टा के भाई राजा पट्टा का ड्राइवर अजीत धुर्वे खेत में अपनी जेसीबी चला रहा था। इस दौरान ट्रेनी आईएएस आकिप खान सायरन लगी गाड़ी लेकर वहां से गुजरा। उसे देखकर ड्राइवर मौके से भागने लगा। जिसके बाद अधिकारी ने गाड़ी से उतरकर उसका पीछा किया।
जब ड्राइवर अजीत धुर्वे भागकर अपने मालिक के घर में घुसा तो खान भी पीछे से घर में घुस गया। इस दौरान उसने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि उसने ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने बीच-बचाव करने आई विधायक की मां टीटो बाई को भी धक्का दिया। साथ ही उसने विधायक के भाई राजा पट्टा का कॉलर पकड़ लिया।
छात्रा से बदसलूकी पर कोचिंग संचालक की पिटाई VIDEO: ABVP ने कहा- छात्रा ने दुर्व्यवहार-आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल, संचालक बोले- बदनाम करने की साजिश
एसडीएम को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी
मारपीट की इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने एसडीएम और उनके स्टाफ को घेर लिया। स्थिति ऐसी हो गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घुघरी थाने की टीआई पूजा बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उनके हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई। मामले को शांत करने के लिए एसडीएम खान को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई को लेकर गलतफहमी हो गई थी।
ड्राइवर ने एसडीएम के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
इस बीच पीड़ित जेसीबी चालक अजीत धुर्वे ने घुघरी थाने में एसडीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
अपर कलेक्टर ने कहा- ग्रामीणों ने पहले घेरा और फिर चले गए
अपर कलेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि एसडीएम जब दौरे पर जा रहे थे, तो उन्हें एक जेसीबी अवैध उत्खनन करती मिली। उन्होंने रोका तो वाहन नहीं रुका। चालक ने वाहन को तेजी से चलाया और एक घर के सामने खड़ा कर घर के अंदर चला गया। इसके बाद कुछ बहस हुई और ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बाद में ग्रामीणों ने गाड़ी छोड़ दी और वे सुरक्षित जिला मुख्यालय पहुंच गए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन