: महाकुंभ से रहे आ रहे 7 लोगों की मौत: दूसरे कार के एयरबैग ने बचाई 6 यात्रियों की जान, 80 की स्पीड में ट्रक का टायर फटने से हादसा
सभी करीबी दोस्त हर जगह साथ जाते हैं
हैदराबाद निवासी टीवी प्रसाद बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक थे। उनके दोस्त नवीनाचार्य, बालकृष्ण, बी. संतोष, जी आनंद, शशि, मल्लेश, रवि व्यवसायी थे। वे जहां भी जाते, साथ ही जाते। जाम में फंसने के कारण सभी सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। स्नान करने के बाद रात वहीं रुके। सोमवार रात प्रसाद ने महाकुंभ से सेल्फी लेकर अपने परिजनों को पोस्ट की। परिजनों को भी नहीं पता था कि यह प्रसाद की जिंदगी की आखिरी फोटो है।
बाथरूम के नल के पानी से बना खाना: डॉक्टरों को खिलाया गया, MP के इस मेडिकल कॉलेज का है यह कारनामा
ओवरलोड ट्रक 80 की स्पीड से चल रहा था
मंगलवार तड़के प्रयागराज से गाड़ी निकली थी। सुबह 9.15 बजे बरगी गांव के पास पहुंचते ही जबलपुर से कटनी जा रहे ओवरलोड ट्रक का अगला पहिया तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद वह 100 मीटर तक घसीटता हुआ प्रयागराज से जबलपुर जा रही ट्रैवलर से टकरा गया। ट्रैवलर का आधा हिस्सा ट्रक के नीचे फंसा था, जबकि आधा पुल की रेलिंग में था। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सिहोरा थाने को घटना की सूचना दी।
एनएचएआई की क्रेन भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के दौरान लोग ट्रक और पुल की रेलिंग के बीच ट्रैवलर में फंसे हुए थे। इसलिए ग्रामीणों ने सबसे पहले ट्रक में भरी बोरियों को खाली किया और फिर क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। घटना के समय नवीनाचार्य और बालकृष्ण श्रीराम की सांसें चल रही थीं, जिन्हें तत्काल 108 की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
री-मोल्डिंग टायरों पर चल रहा था ट्रक
जबलपुर से पुट्टी की बोरियां लेकर कटनी जा रहे ट्रक (एमपी20-जेडएल9105) को प्यासी नाम का व्यक्ति चला रहा था। जैसे ही ट्रक बरगी गांव के पास पहुंचा, सामने के दाहिने हिस्से का टायर फट गया, जिसके बाद लहराता हुआ ट्रक सामने से आ रहे ट्रैवलर (एपी29-डब्लू1525) से टकरा गया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक प्यासी मौके से फरार हो गया। उसका मोबाइल बंद है।
बाथरूम के नल के पानी से बना खाना: डॉक्टरों को खिलाया गया, MP के इस मेडिकल कॉलेज का है यह कारनामा
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक ओवरलोड था, इसके अलावा उसके टायर या तो घिस चुके थे या फिर री-मोल्डिंग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमजोर टायर लगाकर ट्रकों में ओवरलोडिंग करने के कारण अक्सर हाईवे पर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। इन ट्रकों की न तो पुलिस जांच करती है और न ही आरटीओ।
एयरबैग खुलने से बची 6 लोगों की जान
मंगलवार की सुबह ट्रैवलर के पीछे हैदराबाद की एक कार आ रही थी, जिसे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर होते ही पीछे से आ रही किआ कार भी टकरा गई। इस कार में हैदराबाद के ड्राइवर समेत 6 लोग बैठे थे। कार के ट्रैवलर से पीछे से टकराने के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयरबैग खुलने के कारण इसमें बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। सिहोरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरी कार से हैदराबाद भेज दिया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन