MP CG Times
Breaking News Exclusive
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

: MP के 12 कलेक्टर्स की क्यों छिनी कुर्सी ? विधायक से उलझीं डिंडौरी कलेक्टर, पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर, पढ़िए 24 IAS के ट्रांसफर की कहानी ?

MP के 12 कलेक्टर्स की क्यों छिनी कुर्सी ? विधायक से उलझीं डिंडौरी कलेक्टर, पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर, पढ़िए 24 IAS के ट्रांसफर की कहानी ?

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: मध्यप्रदेश सरकार ने 24 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। इनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: भिंड में खाद्य संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटा दिया है। उन्हें PWD में अपर सचिव बनाया गया है। खाद के मुद्दे पर विधायक-कलेक्टर ने एक-दूसरे को चोर कहा था। विधायक ने कलेक्टर पर मुक्का तान दिया था, उंगली भी दिखाई थी।

भोपाल नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। बीजेपी के नेताओं ने हरेंद्र नारायण पर फोन न उठाने के आरोप सार्वजनिक तौर पर लगाए थे। पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है।संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में उनके ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को पांढुर्णा जिले का कलेक्टर बनाया है।

7 महिला IAS को मिली जिलों की कमान, पहली बार 17 जिलों में महिला कलेक्टर

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: सरकार ने 7 महिलाओं को कलेक्टर बनाया है। अब मप्र के करीब एक तिहाई जिलों की कमान महिला अफसरों के हाथ है। अफसरों की मानें तो प्रदेश में कभी भी 8 या 10 से ज्यादा महिलाओं से ज्यादा एक बार में कलेक्टर नहीं रहीं। इस बार 55 में से 17 जिलों की कलेक्टर महिलाएं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है।

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 12 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। इनमें से सात IAS अफसर ऐसे हैं, जो विवादों में घिरे रहे हैं। डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव स्थानीय बीजेपी विधायकों से विवाद के बाद हटाए गए।

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: नेहा मारव्या की कार्यशैली से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे खुश नहीं थे। वहीं, भिंड में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर इस कदर भड़के थे कि उन पर हाथ तक उठा दिया था, चोर भी कहा था।

अब पढ़िए कलेक्टर और विवादों की कहानी ?

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: 2011 बैच की आईएएस नेहा मारव्या को 14 साल में पहली बार कलेक्टर बनाया गया था। वे डिंडौरी में बतौर कलेक्टर महज 8 महीने ही रह पाईं। शहपुरा से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: इसके बाद नेहा को डिंडौरी से हटाकर विमुक्त घुमंतू, अर्द्धघुमंतू विभाग में संचालक बनाकर भोपाल भेजा गया। नौ महीने पहले इन्होंने आईएएस मीट में फील्ड पर की जाने वाली पोस्टिंग में भेदभाव का मुद्दा उठाया था।

विधायक बोले थे- ऐसी अफसर जिले में रहने लायक नहीं

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: एक महीने पहले डिंडौरी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर रहीं नेहा मारव्या पर कई आरोप लगाए। विधायक ने कहा था- जनसुनवाई में अधिकारी न तो आवेदनों पर तारीख लिखते हैं, न ही समस्याओं का निराकरण करते हैं। विधायक ने ये भी आरोप लगाया था कि कलेक्टर ग्रामीणों से बदसलूकी करती हैं।

MP IAS transfers IAS officer controversy Neha Marwaha Sanjeev Srivastava: विधायक ने कहा कि कलेक्टर नेहा मारव्या से मिलने गए तो वह कहती हैं कि मेरी जवाबदारी नहीं है। विभागीय अधिकारियों से ही मिलना है तो फिर जनसुनवाई का क्या मतलब है। मेरे सामने बैगा आदिवासियों को डांट-फटकार रही है। मुर्गा-बकरा खाने के लिए कलेक्टर बनी है क्या? ऐसी कलेक्टर डिंडोरी जिले में रहने लायक नहीं है।

अब पढ़िए भिंड कलेक्टर रहे संजीव श्रीवास्तव से जुड़ा विवाद

भिंड कलेक्टर को बीजेपी विधायक ने गाली दी, चोर कहा

भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच 27 अगस्त को विवाद हुआ था। विधायक कुशवाह ने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना दे दिया था। उन्होंने कहा कि जिले में खाद की समस्या है। कलेक्टर पर रेत चोरी के आरोप लगाए थे। कलेक्टर ने भी विधायक से कहा था कि मैं रेत चोरी नहीं होने दूंगा।

कलेक्टर ने उंगली दिखाई, तो विधायक ने मुक्का

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने विधायक कुशवाह को उंगली दिखाई, तो विधायक ने मुक्का दिखाया। विधायक कुशवाह ने यहां कहा था कि कलेक्टर का ट्रांसफर किया जाए। इस विवाद के 34 दिन बाद ही कलेक्टर का ट्रांसफर हो गया। संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग भोपाल में अपर सचिव के रूप में पदस्थ किया है।

कलेक्ट्रेट निर्माण को लेकर विवादों में रहे अजय देव शर्मा

लिंगायत समाज की दान की जमीन पर निर्माण का विवाद

पांढुर्णा में लिंगायत समाज द्वारा दान की गई जमीन पर कलेक्ट्रोरेट बनाने के मामले पर विवादों में रहे पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा भी जिले से हटाए गए हैं। पांढुर्णा शहर से करीब 3 किमी दूर अमरावती मार्ग पर स्थित शनि मंदिर के पास नए कलेक्ट्रेट कार्यालय को लेकर कलेक्टर अजय देव शर्मा काफी विवादों में रहे।

इसको लेकर सौसर से कांग्रेस विधायक विजय चौरे, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके 23 सितंबर को पांढुर्णा में धरना देकर कलेक्टर के खिलाफ में उतरे थे। कांग्रेसियों का कहना था कि वर्तमान में कृषि मंडी ओर उसके आसपास करीब 10 एकड़ शासकीय जमीन है। उसी जमीन पर नया कलेक्टर कार्यालय का निर्माण करें।

वहीं, पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव ने शहर से 3 किमी दूर लिंगायत समाज की दान की गई 5 एकड़ जमीन पर नया कलेक्ट्रेट कार्यालय निर्माण प्रस्तावित किया गया था।

दरअसल शनि मंदिर के पास सौसर के भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को लिंगायत समाज द्वारा दान में मिली जमीन के आसपास करीब 20 एकड़ जमीन खरीदी गई थी। इसलिए कलेक्टर भी भाजपा नेताओं के दबाव में शनि मंदिर मार्ग पर नया कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रस्तावित करने वाले थे। जिसको लेकर पांढुर्णा में विरोध बढ़ता गया।

भोपाल कमिश्नर रहे हरेंद्र नारायण से नाराज थे बीजेपी नेता

मंत्री-सांसद ने कहा था- फोन नहीं उठाते कमिश्नर

भोपाल नगर निगम कमिश्नर रहे हरेंद्र नारायण की कार्यप्रणाली को लेकर राजधानी के बीजेपी नेता खासे नाराज थे। मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी ने हरेंद्र नारायण पर फोन न उठाने और जनता की समस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाए थे। हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।

सिंगरौली कलेक्टर रहे चंद्रशेखर जमीन अधिग्रहण विवाद से घिरे थे

चंद्रशेखर शुक्ला को HC ने लगाई थी फटकार

चंद्रशेखर शुक्ला (कलेक्टर सिंगरौली): सिंगरौली में जमीनों के गलत तरीके से अधिग्रहण किए जाने के मामले में छह महीने पहले मार्च में मप्र हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई थी। चंद्रशेखर शुक्ला को हटाकर राजस्व विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

सिवनी कलेक्टर पर सहायक संचालक ने लगाए थे आरोप

अफसर बोली थी- कलेक्टर मानसिक प्रताड़ना दे रहीं

सिवनी कलेक्टर रहीं संस्कृति जैन पर उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक डॉ. आशा उपवंशी ने सात-आठ महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अपमानित करने के आरोप लगाए थे। आशा उपवंशी ने कलेक्टर के नाम 5 जून को एक पत्र लिखा था, जिसके बाद ये मामला सामने आया था। संस्कृति जैन को अब भोपाल नगर निगम में कमिश्नर बनाया गया है।

निवाड़ी कलेक्टर बनीं जमुना भिड़े सरकारी जमीन विवाद से घिरीं

सरकारी जमीन को बेचने की परमिशन देकर विवादों में आईं

राजभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव जमुना भिड़े निवाड़ी कलेक्टर बनाई गई हैं। जमुना भिड़े ने इंदौर संभाग की अपर आयुक्त रहते हुए रंगवासा राऊ क्षेत्र में सरकारी जमीन को बेचने की मंजूरी देने के मामले में विवादों में रही हैं। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने जमीन के बेचने की मंजूरी नहीं दी थी।

भिड़े ने कलेक्टर के आदेश को गलत बता दिया था। कलेक्टर की समीक्षा में यह मामला संज्ञान में आने के बाद इस सरकारी जमीन को वापस शासकीय करने के लिए राजस्व बोर्ड में कलेक्टर की ओर से अपील कराई गई थी।

कांग्रेसियों ने कुत्ते के गले में टांग दिया था कलेक्टर के नाम ज्ञापन

शीलेन्द्र सिंह को हाईकोर्ट ने सुनाई थी 7 दिन की सजा

शीलेन्द्र सिंह छिंदवाड़ा के कलेक्टर थे। कुछ महीने पहले प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन लेने वे नहीं आए तो कांग्रेसियों ने कुत्ते के गले में कलेक्टर के नाम ज्ञापन बांध दिया था। उससे पहले शीलेन्द्र सिंह का छतरपुर में कलेक्टर रहते हुए चंदला विधायक राजेश प्रजापति से विवाद हुआ था। इसके अलावा छतरपुर में संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के मामले में भी उन्हें हाईकोर्ट ने सात दिन की सजा सुनाई थी। इस मामले में कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन