: इंजीनियर की दुल्हन पाकिस्तान में फंसी, वीजा रोका: पहलगाम हमले के बाद भारत आने की इजाजत नहीं, ऑनलाइन किया था निकाह
19 मई को पाकिस्तान से लाने वाले थे
भोपाल के कोहेफिजा के रहने वाले हार्डवेयर इंजीनियर उवैस खान ने बताया कि हम दोनों की मोहब्बत 16 साल पुरानी है। निकाह की राह भी तकनीक के सहारे पार की। जब मिलने का समय आया तो सरहद के दोनों तरफबिगड़े हालात इस मिलन की राह में दीवार बन गए हैं।
उवैस अपनी दुल्हन को भारत लाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। वीजा, टिकट और दस्तावेज सब तैयार थे। 19 मई को हिरा को लेकर लौटना था। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने वीजा मंजूरी रोक दी। इससे पहले पुलवामा हमले के वक्त भी दोनों का मिलन अधूरा रह गया था।
वीजा मिल गया था, लाहौर ट्रेन की टिकट की बुक
उवैस ने बताया कि वह पाकिस्तान जाकर अपनी पत्नी हिरा को भारत लाने वाले थे। इसके लिए अमृतसर से लाहौर की ट्रेन का टिकट बुक कर लिया गया था। वीजा भी मिल चुका था। मगर, पहलगाम हमले के बाद हालात ऐसे बदले कि सरहदें फिर सख्त हो गई।
13 साल पहले हुई थी आखिरी मुलाकात
उवैस बताते हैं कि हिरा का ननिहाल भोपाल में ही है। बचपन में वह अक्सर भोपाल आया करती थी। यहीं दोनों की मुलाकात हुई। 16 साल से दोनों का अफेयर चल रहा है। निकाह के बाद दस्तावेजों से लेकर पासपोर्ट और दूतावास की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं। मगर अब राजनीतिक हालातों ने फिर से दोनों को अलग कर दिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन