: Mahakumbh 2025 Flight Ticket: Indigo और Akasa ने 50 प्रतिशत तक घटाए दाम, जानिए क्या है अभी का रेट ?
Mahakumbh 2025 Flight Ticket: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। जिसके लिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार महाकुंभ पहुंच रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स का किराया काफी बढ़ा दिया गया है, जिसे लेकर कई नेताओं ने आवाज उठाई थी।
हालांकि महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कई एयरलाइंस ने टिकट का किराया घटा दिया है तो कई ने कीमत स्थिर रखी है। महाकुंभ के लिए फ्लाइट टिकट की कीमत में लगातार बढ़ोतरी की जा रही थी। हाल ही में राघव चड्ढा ने भी सरकार से इसे कम करने की अपील की थी। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा था कि जो टिकट पहले 5000-8000 रुपये में मिलता था, अब उसकी कीमत 50000-60000 रुपये तक पहुंच गई है। टिकट की कीमत कम की गई फ्लाइट्स के बढ़ते किराए के बाद श्रद्धालुओं को राहत दी गई है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की कि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स का किराया स्थिर कर दिया गया है। वहीं महाकुंभ में भाग लेने वाले यात्रियों के लिए उड़ानों की संख्या 900 तक पहुंच गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किराया कम करने का फैसला लिया गया है। 30-50 फीसदी तक की कटौती नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को बढ़ती टिकट कीमतों को लेकर एयरलाइंस कंपनियों के साथ कड़ा रुख अपनाया। जिसमें कहा गया कि सभी एयरलाइंस को टिकट की कीमत स्थिर रखनी चाहिए। इसके तुरंत बाद इंडिगो ने टिकट की कीमत 30 फीसदी से 50 फीसदी तक घटा दी है। इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, रायपुर, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर समेत कई शहरों के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू की है। वहीं अकासा एयरलाइंस ने भी किराए में 30-45 फीसदी की कटौती की है। अकासा ने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया। यानी अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं तो अब आपको ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे, जो किराया पहले से तय हो चुका है, उसी में टिकट बुक हो जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन