: ब्राह्मण दंपत्ति 4 बच्चे पैदा करें, 1 लाख मिलेगा इनाम: गैर हिंदू लोगों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए ये जरूरी, जानिए किसने की घोषणा ?
राजोरिया ने कहा- चार बच्चे अवश्य होने चाहिए
राजोरिया ने कहा कि जो युवा अच्छा पद और प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेते हैं और एक बच्चा करके रुक जाते हैं। यह मामला बहुत गड़बड़ है। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि चार बच्चे अवश्य होने चाहिए। सनाढ्य समाज में जिनके चार बच्चे होंगे, उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड एक लाख रुपए का इनाम देगा। चाहे मैं परशुराम कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष रहूं या न रहूं। जो भी होगा, वह देगा।
संतान पैदा करने में पीछे नहीं रहना चाहिए
परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जब मैं युवाओं से पूछता हूं तो वे कहते हैं कि पढ़ाई में बहुत खर्चा है, अरे खर्चा कम होगा, ज्यादा होगा। थोड़े कम में काम चला लेंगे, लेकिन संतान पैदा करने में पीछे नहीं रहना चाहिए, नहीं तो गैर हिंदू लोग इस देश पर कब्जा कर लेंगे।
MP के 17 धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी: CM मोहन यादव ने कहा- साधु-संतों से सुझाव मिले, जानिए क्या है आगे की रणनीति
ब्राह्मणों की संख्या कम हो रही है। इंदौर इतना बड़ा शहर है, अगर सभी ब्राह्मण यहां आ जाते तो एक लाख हो जाते, लेकिन आपने यहां इस छोटी सी जगह को भर दिया। यह आपकी बड़ी कृपा है।
ब्राह्मणों से ही सनातन की रक्षा होगी
उन्होंने कहा कि सबसे पहले मेरा विचार था कि ब्राह्मणों की संख्या कम हो रही है। मैं युवाओं से अनुरोध करता हूं कि संख्या बढ़ाएं। आने वाले बच्चे इस देश में अपने नाम, अपने समाज, अपने गोत्र, अपने सूत्र की रक्षा कर सकते हैं। सनातन की रक्षा तभी होगी जब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी।
लोकतंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी ताकत है
राजोरिया ने धर्मांतरण का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां भी खुदाई होती है, बुलडोजर चलता है, वहां कोई न कोई मंदिर का अवशेष निकल आता है, क्योंकि ब्राह्मणों ने उसे बचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ये बातें मिर्ची लग सकती हैं, लेकिन आपको ये करना होगा।
यह एक ज्वलंत मुद्दा है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। मैं ब्राह्मणों की संख्या बढ़ाने के लिए हर जगह संदेश फैला रहा हूं, क्योंकि लोकतंत्र में जनशक्ति सबसे बड़ी ताकत है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन