: MP के 17 धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी: CM मोहन यादव ने कहा- साधु-संतों से सुझाव मिले, जानिए क्या है आगे की रणनीति
इस बार शिप्रा के जल से स्नान करेंगे संत
सीएम यादव ने कहा कि वर्ष 2028 के सिंहस्थ में संतों को पवित्र शिप्रा के जल से स्नान कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में परियोजना का भूमिपूजन किया जा रहा है। सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना सिंहस्थ 2028 से पहले पूरी हो जाएगी।
MP BJP जिला अध्यक्षों की घोषणा: इन जिलों की आ गई लिस्ट, आज 60 अध्यक्षों की रिलीज होगी सूची, जानिए किसे मिली कहां की कमान ?
सीएम ने कहा- 2004 के सिंहस्थ में लोग गंभीर नदी का जल मिलाकर शिप्रा नदी में स्नान कर पाए थे। 2016 में नर्मदा नदी का जल मिलाकर शिप्रा में स्नान की व्यवस्था की गई। अब 2028 में साधु-संतों को स्नान के लिए शिप्रा का ही जल उपलब्ध होगा।
दो दिन पहले ही नई आबकारी नीति पर चर्चा हुई थी
मुख्यमंत्री यादव ने दो दिन पहले ही वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा बैठक में आबकारी नीति पर चर्चा की थी। इसमें अफसरों की ओर से दिए गए सुझाव में बदलाव करने को कहा गया है। इसके बाद बजट सत्र से पहले कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसे एक अप्रैल 2025 यानी नए वित्तीय वर्ष से लागू किया जाएगा।
घोषणा के बावजूद प्रतिबंध अभी तक लागू नहीं
तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में प्रदेश के 17 शहरों को पवित्र शहर घोषित किया गया है। इस संबंध में सरकार ने यहां कई प्रतिबंध लगाने का निर्णय भी लिया था, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।
MP के युवाओं को सेना-पुलिस की ट्रेनिंग देगी सरकार: CM भोपाल में PARTH योजना लॉन्च करेंगे, खेलों की भी ट्रेनिंग देंगे
जीतू ने कहा- झूठ बोलना मुख्यमंत्री की आदत
धार्मिक नगरों में शराबबंदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- पहले नर्मदा किनारे शराबबंदी का निर्णय लिया गया था, लेकिन नर्मदा किनारे एक भी गांव ऐसा नहीं है, जहां अवैध या वैध शराब नहीं बिक रही हो।
मुख्यमंत्री रोज नए-नए वादे कर जनता को गुमराह करते हैं। कर्ज लेते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं, कमीशन लेते हैं। मध्यप्रदेश पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था लाचार होती जा रही है। माफिया का बोलबाला है। झूठ बोलना और गुमराह करना मुख्यमंत्री की आदत बन गई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन