Logo
Breaking News Exclusive
आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला

: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल और भगवंत मान ने की उनके परिवार से मुलाकात

News Desk / Sun, Feb 26, 2023



केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को पूरी तरह झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है. मनीष जी सज्जन व्यक्ति, देशभक्त होने के साथ ही ईमानदार और बहादुर व्यक्ति हैं जो हर दम देश की सेवा में लगे रहे.''

भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि कैसे सज्जन व्यक्तियों, देशभक्तों, अच्छे और ईमानदार लोगों को देश में गिरफ्तार किया जा रहा है और जेल भेजा रहा है. बैंकों का करोड़ों रुपया लूटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती क्योंकि वे उनके मित्र हैं.''

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इन लोगों में उन्हें नोटिस भेजने तक का भी साहस नहीं है क्योंकि वे उनके मित्र हैं. पूरा देश देख रहा है. लोग देख रहे हैं और वे इसका जवाब देंगे.''

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी पत्नी बहुत गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. उन्हें मल्टीपल स्क्लेरोसिस है जिसमें मस्तिष्क धीरे-धीरे शरीर पर नियंत्रण खो देता है. वह घर पर अकेली हैं। मनीष उनकी देखभाल करते थे.'' उन्होंने कहा कि सिसोदिया का बेटा पढ़ाई के लिए शहर से बाहर है.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि उन्हें फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पति बहुत बहादुर व्यक्ति हैं जो देश के लिए लड़ रहे हैं. पूरे देश को मनीष पर गर्व है और हम एक परिवार हैं और हम सभी उनका ख्याल रखेंगे.''

सिसोदिया के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में मान ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने आम आदमी पार्टी टीम को ‘‘तोड़ने'' के लिए ही ‘‘एक झूठे मामले'' में सिसोदिया को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही कायराना कदम है. आप इससे डरने वाली नहीं है. हमारी पार्टी भ्रष्टाचार रोधी आंदोलन से जन्मी है. हम जमीनी स्तर से आए हैं. हम केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग से डरते नहीं हैं और बिना किसी डर के देश की सेवा करना जारी रखेंगे.''

मान ने ट्वीट किया, ‘‘मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी असल में दिल्ली के लाखों बच्चों की शिक्षा की अवमानना है. स्कूल बनाने वाले को जेल भेजना भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है.''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Featured Video Of The Day

देश प्रदेश : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पूर्व से पश्चिम की ओर करेगी यात्रा


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन