Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन नहीं बनेंगे 'राजू', मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव!

News Desk

News Desk / Wed, Nov 16, 2022

Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन नहीं बनेंगे 'राजू', मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव!

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के लिए लेटेस्ट अपडेट आया है जो काफी चौंकाने वाला है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी, जो 2000 में आई थी, इस वक्त अपने तीसरे पार्ट के लिए चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में राजू का किरदार निभाने के लिए कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जा रहा है। जैसे ही यह बात मीडिया में फैली, फैन्स ने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ बगावत शुरू कर दी। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर 'No Akshay Kumar No Hera Pheri 3' ट्रेंड होने लगा। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर जो खबर आई है, वह और  भी चौंकाने वाली है। 

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के नहीं होने की बात तो तय हो चुकी थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे, यह भी तय हो चुका है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार के किरदार राजू का रोल नहीं दिया जाएगा। बल्कि मेकर्स ने इस किरदार को फिल्म से हटा ही दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ई टाइम्स के हवाले से यह खबर सामने आई है कि कार्तिक आर्यन अब फिल्म में एक अलग ही किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं। जबकि अक्षय कुमार के किरदार राजू को फिल्म से हटा ही दिया गया है। 


इसकी वजह अक्षय कुमार के लिए फैन्स का प्यार भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर 'No Akshay Kumar No Hera Pheri 3' तेजी से ट्रेंड हो रहा है। लोग फिल्म में अक्षय कुमार को ही देखना चाहते हैं। लेकिन अक्षय कुमार खुद भी इस बात को कह चुके हैं कि वो हेरा फेरी 3 में काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह कार्तिक आर्यन को लिए जाने पर फैन्स खासे नाराज हैं। सोशल मीडिया जैसे ट्विटर आदि पर अक्षय को फिल्म में वापस लिए जाने की मांग हो रही है। यही वजह हो सकती है कि मेकर्स ने फिल्म से राजू को किरदार को ही हटा दिया है। 
हेरा फेरी 3 का निर्देशन अनीस बाज्मी के हाथ में होगा, ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म में पहले की तरह परेश रावल और सुनील शेट्टी भी दिखाई देंगे लेकिन अक्षय कुमार नहीं होंगे। इस तिकड़ी को फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों में बहुत पसंद किया गया था। 'हेरा फेरी' 2000 में आई थी और उसके बाद फिल्म का दूसरा भाग 'फिर हेरा फेरी' 2006 में रिलीज किया गया था। अब लगभग 16 साल के बाद फिल्म का तीसरा भाग बनने जा रहा है। हेरा फेरी 3 के लिए अभी तक किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि फिल्म में अक्षय कुमार के रोल की भरपाई के लिए मेकर्स क्या नया करने वाले हैं। 

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन