: 400 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली Kantara OTT पर रिलीज, जर्मन सिंगर ने कन्नड़ में गाया गाना, देखें वीडियो
News Desk / Thu, Nov 24, 2022
‘कांतारा' फिल्म का गाना ‘वराह रूपम' का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में जर्मनी की एक सिंगर इसे बेहद ही खूबसूरती से गाती नजर आ रही हैं। (cassmae) नाम की सिंगर जर्मनी की काफी पॉपुलर हैं। उनके द्वारा गाए इस गाने की लोगों ने खूब सराहना की है। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर (Varaah Roopam ) के वीडियो को शेयर किया था। सिंगर ने इस गाने में पियानो के कुछ नोड्स भी जोड़े हैं। इसके बाद से लोग उनके इस वीडियो पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।
सिंगर के तेजी से वारल होते इस वीडियो ने ऋषभ शेट्टी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसे सुनने के बाद cassmae से वो काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने इस गायिका के वीडियो को शेयर करते हुए हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी सेंड किया। फिल्म में शिवा के रोल की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी। इस फिल्म के गाने भी दिल को छू लेने वाले हैं। केवल 16 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अबतक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो शिवा को देखकर दर्शकों को पुष्पा की याद आई थी। जमीन के विवादों पर बनी इस फिल्म में शिवा ने एक बस्ती में रहने वाले साधारण लड़के का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी, गीत से लेकर किरदार ने सभी रूप में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यही वजह है कि रिलीज के इतने समय बाद भी फिल्म धमाल मचा रही है। कांतारा के ओटीटी रिलीज का इंतजार करे रहे दर्शक आज यानी 24 नवंबर से इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं। हालांकि यह अभी कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगू में ही उपल्बध है। इसका हिंदी वर्जन रिलीज नहीं किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Source link
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन