: इस बार IPL में MP से मिलेगा कप्तान: KKR ने अय्यर पर लगाया सबसे बड़ा दांव, आईपीएल के तीसरे महंगे प्लेयर हैं
वेंकटेश आईपीएल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं
सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। वे ऋषभ पंत (27 करोड़) और श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़) के बाद आईपीएल 2025 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 2024 में केकेआर के लिए आईपीएल जीतने वाले श्रेयस अय्यर को इस बार पंजाब किंग्स ने खरीदा है।
वेंकटेश को पहले केकेआर ने रिलीज कर दिया था। नीलामी में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रखा गया था। लेकिन, केकेआर ने 2021 से उनके साथ आईपीएल खेल रहे वेंकटेश को 12 गुना ज्यादा कीमत देकर रिटेन किया। इसलिए वेंकटेश को केकेआर का कप्तान बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
इन इशारों से समझें कि वेंकटेश कप्तान बनने के कितने करीब हैं
इससे पहले 29 नवंबर को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया था कि, वेंकटेश अय्यर पर केकेआर द्वारा 23.75 करोड़ रुपये खर्च करना उनकी कप्तानी की पुष्टि करता है। उन्हें अपने एमपी कोच चंद्रकांत पंडित के समर्थन से मदद मिलेगी। अय्यर के पास बड़ा मौका है।
ये 6 पॉइंट भी हैं खास
- केकेआर के हेड कोच चंद्रकांत पंडित का कप्तानी को लेकर समर्थन। चंद्रकांत पंडित एमपी टीम के हेड कोच रहते हुए रणजी ट्रॉफी जीत चुके हैं।
- केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर वेंकटेश को अपने लिए लकी मानते हैं। उन्होंने वेंकटेश के टीम में चुने जाने से पहले ही उनके संकेत भी दे दिए हैं।
- एक इंटरव्यू में वेंकटेश ने कहा था, 'मैं टीम का लीडर बनना चाहता हूं। मैं तय करना चाहता हूं कि मैं किस क्रम में खेलूं, टीम का कौन सा खिलाड़ी कब आए।
- इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सभी टीमें किसी भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाने की रणनीति पर काम कर रही हैं।
- अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं और चेन्नई से भी खेल चुके हैं। लेकिन, अय्यर 2021 से लगातार केकेआर से जुड़े हुए हैं।
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन