Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

: iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करेगी Foxconn

News Desk

News Desk / Thu, Nov 17, 2022

iPhone की सबसे बड़ी फैक्टरी में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करेगी Foxconn

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn को चीन के अपने सबसे बड़े प्लांट में रिटायर्ड सरकारी कर्मियों को हायर करना पड़ सकता है। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों से इस प्लांट में वर्कर्स की कमी हो गई है। इसी वजह से हेनान प्रांत की अथॉरिटीरीज ने रिटायर्ड सैनिकों और सरकारी कर्मियों से इस फैक्टरी में जॉब करने की अपील की है। 

सरकारी पाबंदियों का पालन करने के लिए फॉक्सकॉन को कई वर्कर्स को आइसोलेट करना पड़ा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में वर्कर्स डर की वजह से भाग गए हैं। Shanghai Securities News में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि रिटायर्ड कर्मियों को इस प्लांट में जॉब करने पर उनकी सैलरी के साथ ही बोनस भी मिलेगा। इस बारे में फॉक्सकॉन ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन ने इस प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग की स्थिति की जानकारी भी नहीं दी है। 

Apple ने इस प्लांट में मुश्किलों के कारण पिछले सप्ताह iPhone 14 के प्रीमियम मॉडल की शिपमेंट के अपने पूर्वानुमान को घटा दिया था। फॉक्सकॉन के Zhengzhou में मौजूद प्लांट का प्रोडक्शन इस महीने लगभग 30 प्रतिशत घट सकता है।  Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए कई शहरों में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं।

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की ग्लोबल शिपमेंट्स में ग्लोबल शिपमेंट्स में Samsung पहले और Apple दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद चीन की Xiaomi और Oppo हैं। हालांकि, शिपमेंट्स में Apple ग्रोथ दर्ज करने वाली एकमात्र कंपनी रही। iPhones की मजबूत डिमांड के कारण कंपनी को ग्रोथ हासिल करने में मदद मिली है। तीसरी तिमाही में सैमसंग लगभग 22 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी के तौर पर बरकरार रही। Apple का मार्केट शेयर 18 प्रतिशत का रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 15 प्रतिशत पर था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन